Khatron Ke Khiladi 14 Ticket To Finale: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14‘ अब अपने फिनाले की तरफ बढ़ चुका है। शो में वैसे तो 8 खिलाड़ी हैं लेकिन इनमें से सिर्फ 5 खिलाड़ी ही फाइनल्स में अपनी जगह पक्की कर पाएंगे। इस हफ्ते आए एपिसोड में सभी खिलाड़ियों ने ‘टिकट टू फिनाले’ के लिए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। दरअसल, फाइनल्स में पहुंचने के लिए इन सभी खिलाड़ियों को आपस में एक-दूसरे से कंपीट करना था।
सभी खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी जिसमें से सबसे मजबूत दावेदार ने टिकट टू फिनाले जीतकर सीधे फाइनल में अपनी एंट्री पक्की कर ली है। अगर आप सोच रहे हैं कि वो खिलाड़ी गश्मीर महाजनी है तो आप बिल्कुल गलत हैं।
8 खिलाड़ियों के बीच हुआ मुकाबला
आपको बता दें कि टिकट टू फिनाले के लिए सबसे पहले सुमोना चक्रवर्ती, गश्मीर महाजनी और कृष्णा श्रॉफ के बीच स्टंट हुआ। तीनों खिलाड़ियों को अंडर वाटर जाकर साइकिलिंग करनी थी। इस स्टंट में सुमोना चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा टाइम लिया जिसकी वजह से टिकट टू फिनाले की रेस से वो बाहर हो गईं। वहीं दूसरा स्टंट अभिषेक कुमार, करणवीर मेहरा और नियति फतनानी के बीच में हुआ। इस बार रोहित शेट्टी ने खिलाड़ियों को इलेक्ट्रिक स्टंट दिया।
इलेक्ट्रिक स्टंट में अच्छा परफॉर्म करने के बाद अभिषेक कुमार और करणवीर मेहरा ने जीत हासिल की जबकि नियति फतनानी समय रहते स्टंट कंपलीट नहीं कर पाईं और उन्हें टिकट टू फिनाले की रेस से बाहर होना पड़ा। वहीं आईस स्टंट मे निम्रत कौर आहलुवालिया ने स्टंट कंपलीट किया जबकि शालीन भनोट ने स्टंट बीच में ही छोड़ दिया। इसके बाद टिकट टू फिनाले की रेस में अभिषेक कुमार, निमृत कौर आहलूवालिया, करणवीर मेहरा, गश्मीर महाजनी और कृष्णा श्रॉफ ने अपनी जगह बनाई।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: एक या दो नहीं, इन 7 एक्स कंटेस्टेंट की होगी वापसी, घरवालों की नाक में करेंगे दम!
5 खिलाड़ी टिकट टू फिनाले के दावेदार
अगले स्टंट में पांच खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्टंट किए जिसमें से पहला स्टंट फायर का था, जिसे परफॉर्म करने के बाद कृष्णा श्रॉफ टिकट टू फिनाले की रेस से बाहर हो गईं। वहीं अभिषेक कुमार सीधे टिकट टू फिनाले के फाइनल स्टंट में पहुंच गए। दूसरा स्टंट निमृत कौर आहलूवालिया, करणवीर मेहरा और गश्मीर महाजनी के बीच हुआ।
इस स्टंट में निमृत स्टंट कंप्लीट नहीं कर पाईं जबकि करणवीर और गश्मीर ने स्टंट कंप्लीट किया। हालांकि बैड लक की वजह से गश्मीर महाजनी के दो फ्लैग माइनस में चले गए जिसके चलते वो इस रेस से बाहर हो गए।
इस खिलाड़ी ने बनाई फाइनल में जगह
उधर, अभिषेक कुमार और करणवीर मेहरा के बीच में टिकट टू फिनाले का फाइनल स्टंट परफॉर्म किया गया। इस स्टंट में दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। दोनों ही खिलाड़ियों ने स्टंट कंप्लीट किया लेकिन जीत करणवीर मेहरा ने हासिल की। इस तरह उन्होंने टिकट टू फिनाले जीतकर सीधे फाइनल्स में अपनी जगह बना ली है। अब अगले हफ्ते बाकी बचे 7 खिलाड़ी फाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देंगे।
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
55 mins ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
1 hr agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
2 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
2 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 hrs agoरात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
2 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
3 hrs agoथिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह'
4 hrs agoनिधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने
4 hrs agoकभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines