Khatron Ke Khiladi 14 Elimination: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14‘ अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। दो हफ्ते बाद पता चल जाएगा कि खतरों से सामना करते हुए किस खिलाड़ी के हाथ में शो की ट्रॉफी जाएगी? जाहिर है कि शो में 9 खिलाड़ी बचे थे, जिनमें से एक और खिलाड़ी फिनाले से पहले बाहर हो चुका है। इसके बाद सिर्फ 8 खिलाड़ी ही बचे हैं, जिनके बीच टिकट टू फिनाले की रेस होगी। वहीं फिनाले में अपनी जगह पक्की करने वाले खिलाड़ियों के बी तगड़ी फाइट होगी। आपको बता दें कि बीती रात शो से जिस खिलाड़ी की जर्नी खत्म हुई है, वो शिल्पा शिंदे हैं।
वीक खिलाड़ियों में थी शिल्पा शिंदे
बता दें कि इस हफ्ते शिल्पा शिंदे वीक कंटेस्टेंट की लिस्ट में थीं। उन्होंने अपना पहला स्टंट अंडरवाटर किया था लेकिन नियति फतनानी के साथ स्टंट करते हुए वो कम फ्लैग हासिल कर सकीं और उन्हें एलिमिनेशन स्टंट में जाना पड़ा।
एलिमिनेशन स्टंट में शिल्पा शिंदे और निमृत कौर आहलूवालिया पहुंची। इस दौरान दोनों को क्रिपी-क्रॉली स्टंट करना था। हालांकि स्टंट परफॉर्म करते वक्त शिल्पा ने समय ज्यादा ले लिया जिसकी वजह से उन्हें एलिमिनेट होना पड़ा।
यह भी पढ़ें: Vikas Sethi की मौत का असली सच आया सामने, पत्नी बोली- फंक्शन में गए थे तभी अचानक…
वाइल्ड कार्ड के जरिए मिला था दोबारा मौका
आपको बता दें कि शिल्पा शिंदे इससे पहले भी शो से बाहर हो चुकी हैं। हालांकि वाइल्ड कार्ड के तौर पर उन्हें दोबारा खतरों से खेलने का मौका मिला था। पिछले हफ्ते ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में उन्होंने सुमोना चक्रवर्ती के साथ एलिमिनेशन स्टंट करना था लेकिन उस वक्त एक्ट्रेस ने स्टंट करने से मना कर दिया था।
शिल्पा ने खुद कहा था कि वो इस शो में डिजर्व नहीं करती हैं और उनका एलिमिनेशन बिल्कुल ठीक है लेकिन उस वक्त किस्मत ने उनका साथ दे दिया था और नो एलिमिनेशन के चलते वो इविक्ट होने से बच गई थीं।
इस बार किस्मत ने नहीं दिया साथ
आपको बता दें कि शिल्पा शिंदे जब पिछली बार इविक्ट होने से बच गई थीं तब कहा गया था कि उनकी किस्मत ने उन्हें बचा लिया। हालांकि इस बार किस्मत शिल्पा का साथ नहीं दे पाई। शो के दौरान एलिमिनेशन स्टंट परफॉर्म करते वक्त उन्होंने काफी ज्यादा वक्त ले लिया जिसकी वजह से उनकी जर्नी शो से खत्म हो गई।
उनके एलिमिनेशन के बाद सिर्फ 8 खिलाड़ी ही बचे हैं, जिनमें गश्मीर महाजनी, करणवीर मेहरा, शालीन भनोट, अभिषेक कुमार, निमृत कौर आहलूवालिया, सुमोना चक्रवर्ती, कृष्णा श्रॉफ और नियति फतनानी शामिल हैं।
संबंधित खबरें
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
2 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
7 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
8 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
12 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
12 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
15 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
16 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
17 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
19 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines