Khatron Ke Khiladi 14 Contestants List: रोहित शेट्टी के स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14‘ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है। इस बार सभी कंटेस्टेंट्स रोमानिया में खतरों से सामना करेंगे। ऐसे में चुने गए कंटेस्टेंट्स के लिए वीजा प्रोसेस शुरू हो चुका है। इस बीच लेटेस्ट अपडेट की मानें तो इस सीजन में आने वाले एक और कंटेस्टेंट का नाम फाइनल हो गया है। ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि टीवी शो ‘रब से है दुआ’ फेम करणवीर शर्मा हैं। जाहिर है कि ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ की रिलीज डेट भले न आई हो लेकिन कंटेस्टेंट्स को लेकर अपडेट्स आए दिन आते रहते हैं। चलिए आज हम आपको शो में आने वाले सभी संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम से रूबरू कराते हैं।
करणवीर शर्मा
टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के लिए करणवीर शर्मा का नाम सामने आ रहा है। करणवीर टीवी का पॉपुलर चेहरा हैं। उन्हें टीवी शो ‘रब से है दुआ’ में देखा गया था। इसके अलावा वो बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ‘अजहर’ में नजर आ चुके हैं।
शालीन भनोट
टीवी एक्टर शालीन भनोट का नाम भी ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के लिए सामने आ रहा है। बता दें कि उन्हें पहले भी ये शो ऑफर हुआ था लेकिन बिग बॉस 16 के लिए उन्होंने खतरों के खिलाड़ी को मना कर दिया था।
आशीष मेहरोत्रा
टीवी शो ‘अनुपमा’ फेम आशीष मेहरोत्रा ने पिछले दिनों ही खबर दी थी कि उन्होंने इस शो को छोड़ दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने एक पोस्ट के जरिए दी थी। अब खबर है कि आशीष को ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ ऑफर हुआ है, इसलिए उन्होंने शो को अलविदा कह दिया। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: Akshara Singh को मस्ती करना पड़ा भारी, पापा ने गुस्से में आकर एक्ट्रेस पर उठाया हाथ!
आसिम रियाज
मॉडल और एक्टर आसिम रियाज को बिग बॉस के 13वें सीजन में देखा जा चुका है। अब खबर है कि आसिम खतरों से लड़ते हुए दिखाई दे सकते हैं। उन्हें ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ ऑफर हुआ है।
मनीषा रानी
सोशल मीडिया पर्सनैलिटी और डांसर मनीषा रानी का नाम भी ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के लिए सामने आ रहा है। फिलहाल मेकर्स उनसे बातचीत कर रहे हैं। फाइनल अपडेट आना बाकी है।
निमृत कौर अहलूवालिया
‘बिग बॉस 16’ से पॉपुलैरिटी बटोर चुकीं एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया अब खतरों का सामना करते हुए दिखाई दे सकती हैं। चर्चा है कि उन्हें ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ शो ऑफर किया गया है।
सुमोना चक्रवर्ती
कॉमेडियन कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन वाइफ और एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती पिछले काफी समय से पर्दे से दूर हैं। खबर है कि एक्ट्रेस को ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में देखा जा सकता है।
कृष्णा श्रॉफ
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ का नाम पिछले कुछ समय से ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के लिए सामने आ रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वो इस शो का हिस्सा बनती हैं?
अभिषेक कुमार
‘बिग बॉस 17’ के फर्स्ट रनर-अप रहे एक्टर अभिषेक कुमार को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा है कि वो रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 14वें सीजन में नजर आ सकते हैं। हालांकि एक्टर ने इन खबरों पर चुप्पी साध रखी है।
समर्थ जुरैल
‘बिग बॉस 17’ में अभिषेक कुमार के जानी दुश्मन रहे समर्थ जुरैल भी ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 14वें सीजन का हिस्सा बन सकते हैं। वैसे आपको बता दें कि शो में अभिषेक से थप्पड़ खा चुके समर्थ शो से बाहर आने के बाद अभिषेक के दोस्त बन चुके हैं।
Tags- Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
1 hr agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
3 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
6 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
7 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
8 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
9 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
11 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
11 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines