Khatron Ke Khiladi 12: छोटे पर्दे का फेमस रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ (Khatron Ke Khiladi 12) हर तरफ छाया हुआ है। हाल ही में इस शो का फाइनल एपिसोड शूट किया गया इसके साथ ही विनर का नाम भी सामने आ गया है। आइए जानते हैं पूरी खबर:
इस सितारे ने मारी बाजी!
लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के इस शो के विजेता इस बार तुषार कालिया (Tushar Kalia) हैं।आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर तुषार कालिया का नाम ट्रेंड कर रहा है। बीते कई दिनों ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि इस सीजन के विनर फैजल शेख यानी मिस्टर फैजू होंगे। लेकिन ताजा मिली जानकारी के अनुसार तुषार ने अपने नाम खिताब किया है।
ये थे टॉप 4 खिलाड़ी
शो के पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि 4 कंटेस्टेंट शो के फिनाले में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। आपको बता दें कि तुषार कालिया पहले ही टिकट टू फिनाले के जरिए फाइनलिस्ट बन गए थे। उनके अलावा रुबीना दिलैक, जन्नत जुबैर और फैजल शेख टॉप 4 में पहुंचने में कामयाब रहे हैं। फैंस कयास लगा रहे थे कि टीवी की बहू रुबीना या फिर फैजल शेख ट्रॉफी अपने नाम करेंगे। ऐसे में विनर का नाम जान फैंस हैरान रह गए हैं।
फिनाले में नजर आएंगे स्टार्स
खबरों के अनुसार ‘खतरों के खिलाड़ी’ के इस फिनाले एपिसोड में रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म ‘सर्कस’ की स्टार कास्ट भी मौजूद रहेगी। कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और वरुण शर्मा (Varun Sharma) भी ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में धमाल मचाते नजर आएंगे।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
4 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
6 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
7 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
9 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
9 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
10 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
12 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
14 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
15 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines