Abhishek Kumar And Khanzadi: बिग बॉस (Bigg Boss 17) फेम अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) अपनी लव लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। पहले ईशा मालवीय संग उनके इश्क के चर्चे हुए और फिर इनके ब्रेकअप का शोर पूरी दुनिया ने सुना। ईशा से अलग होने के बाद अभिषेक अपनी लाइफ में मूव ऑन करने की कोशिश कर रहे हैं। वो अब जिंदगी में प्यार को एक और मौका देने के लिए तैयार हैं। लेकिन लगता है उनकी किस्मत में प्यार लिखा ही नहीं है। कोई भी लड़की उनकी लाइफ में ज्यादा समय तक टिक नहीं पा रही। ईशा के बाद अभिषेक के दिल में खानजादी (Khanzadi) ने अपनी जगह बनाई थी और ये दोनों दोस्ती से आगे बढ़ रहे थे।
यह भी पढ़ें: Isha Malviya को नहीं भुला पा रहे Abhishek Kumar? सोशल मीडिया पर लिख दी दिल की बात
शुरू होने से पहले ही प्यार पर लगा ताला
हालांकि, अब ऐसी खबर आई है कि ये लव स्टोरी शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई है। कुछ तो ऐसा हुआ है जिसके बाद खानजादी और अभिषेक कुमार के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों का रिश्ता परवान चढ़ने से पहले ही दम तोड़ गया। इसके पीछे एक बड़ा कारण बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इनके बीच तकरार का सबूत मिला है। फैंस तो कब से इंतजार कर रहे थे कि इनका रोमांटिक पोस्ट देखने को मिले लेकिन उससे पहले ही खानजादी ने अपनी तरफ से इस रिलेशनशिप पर फुलस्टॉप लगा दिया है। लेकिन कैसे चलिए ये भी जान लेते हैं।
खानजादी ने अभिषेक को क्यों किया अनफॉलो?
खानजादी ने अभिषेक से बनाई दूरी?
दरअसल, अब सुनने में आया है कि खानजादी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से अभिषेक कुमार को अनफॉलो कर दिया है। पहले एक पोस्ट वायरल हुआ जिससे इस बात की जानकारी मिली। वहीं, जब हमने इस खबर को कंफर्म करने के लिए खानजादी का इंस्टाग्राम अकाउंट टटोला तो ये वाकई सच्ची खबर निकली। आप भी जब खानजादी के इंस्टाग्राम पर उनकी फॉलोइंग लिस्ट में अभिषेक कुमार का नाम सर्च करेंगे तो आपको नो रिजल्ट फाउंड ही दिखाई देगा। जिसका मतलब है कि उन्होंने अभिषेक को फॉलो नहीं किया हुआ। हालांकि, उन्होंने अब जाकर अभिषेक कुमार को अनफॉलो किया है या पहले ही उन्हें फॉलो नहीं किया था इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है।
खानजादी ने अभिषेक को कर दिया अनफॉलो?
वहीं, अभिषेक कुमार की फॉलोइंग लिस्ट में जब आप खानजादी को ढूंढने की कोशिश करेंगे तो आपको वो वहां मिल जाएंगी। जिसका मतलब साफ है कि अभिषेक तो खानजादी को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं। लेकिन उन्हें सामने से फॉलो बैक नहीं मिल पा रहा बिल्कुल रियल लाइफ की तरह। हालांकि, खानजादी ने अभिषेक के साथ ऐसा क्यों किया इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है। अब वैलेंटाइन के अगले ही दिन इन दोनों को लेकर ऐसी खबरें आ गई जिसके बाद फैंस के भी दिल टूट गए हैं। जो उम्मीद कर रहे थे कि ये दोनों कपल बनकर सामने आएंगे उनका ये सपना अब एक सपना ही बनकर रह गया है।
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
1 hr agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
2 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
3 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
3 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
4 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
4 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
17 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
18 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
21 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines