Khanzaadi on Munawar Faruqui Second Marriage With Mehzabeen Coatwala: स्टैंडअप कॉमेडियन और बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी की दूसरी शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर काफी जोर पकड़ा था। मुनव्वर की शादी की खबर ने उनके फैंस को हैरानी में डाल दिया था। क्योंकि ना तो इस शादी से जुड़ी कोई तस्वीर सामने आई थी और ना ही खुद मुनव्वर ने इस बात पर कुछ भी बोला था। हाल ही में उन्हीं के सीजन में कंटेस्टेंट रहीं खानजादी से जब उनकी शादी पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने हैरान कर देने वाला बयान दिया। मुनव्वर की शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए एक इंटरव्यू में खानजादी का रिएक्शन आया है।
खानजादी का चौंका देने वाला बयान
खानजादी ने एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे नहीं लगता कि मुनव्वर की दूसरी शादी हुई है। अगर ऐसा होता तो कहीं ना कहीं से तो पता चल जाता। मैंने भी उसकी शादी की खबरें सोशल मीडिया पर सुनी हैं लेकिन जब तक वो खुद अपनी शादी की खबरों पर नहीं कुछ कह देता तब तक मैं तो नहीं ये बात मानने वाली हूं कि वो अब शादीशुदा है। गौरतलब है कि खानजादी की मुनव्वर के साथ इतनी अच्छी बॉन्डिंग नहीं है लेकिन उनकी बाकी के एक्स कंटेस्टेंट्स के साथ अच्छी दोस्ती है। हाल ही में खानजादी ने अपना बर्थडे अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के साथ मनाया था, जो मुनव्वर के करीबी दोस्तों में से एक हैं।
मुनव्वर-महजबीन ने दुबई में मनाया जश्न
आपको बता दें पिछले महीने मुनव्वर ने मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला से गुपचुप शादी की है और आज उनकी शादी को 1 महीना पूरा हुआ है। इस मौके पर मुनव्वर ने अपनी बेगम के साथ दुबई में केक काटा है, जिसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। ये मुनव्वर और महजबीन दोनों की ही दूसरी शादी है। दोनों की पहली शादी से एक-एक बच्चे हैं।
दोनों साथ कर रहे टाइम स्पेंड
सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें एक प्लेट पर उन्हें बधाई देते हुए आखिरी में M एंड M लिखा हुआ है। यानी कि मुनव्वर और महजबीन। दोनों इस वक्त अपने बच्चों के साथ दुबई में है और वहां अच्छा खासा टाइम एक दूसरे के साथ बिता रहे हैं। मुनव्वर अभी कुछ दिन पहले अपने एक शो के लिए दुबई रवाना हुए थे। खबरें हैं कि अब मुनव्वर वहां अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं।
यह भी पढ़ें: टूटे रिश्तों पर अनुराग कश्यप का छलका दर्द, बोले- ड्राइवर के साथ सबसे लंबा रिलेशनशिप
संबंधित खबरें
बॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
40 mins agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
1 hr ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
1 hr agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
10 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
15 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
16 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
17 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
18 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
19 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines