Khanzaadi On Chahat Pandey: रिएलिटी शो The 50 में हर दिन कुछ न कुछ बवाल होता रहता है. इसी बीच वहां पर गए दो कंटेस्टेंट के बीच घमासान छिड़ गया था. वह 2 लोग थे- खानजादी (फिरोजा खान) और चाहत पांडे. बिग बॉस से मशहूर हुई खानजादी (फिरोजा खान) ने शो से बाहर होने के बाद चाहत पांडे पर बहुत गंभीर इल्ज़ाम लगाए हैं. खानजादी ने एक इंटरव्यू और सोशल मीडिया वीडियो में कहा कि चाहत पांडे ‘क्रिमिनल’ है. उन्होंने दावा किया कि चाहत ने शो में उनके साथ गलत व्यवहार किया और कुछ ऐसी हरकतें कीं जो टीवी पर नहीं दिखाई जा सकती थीं.
यह भी पढ़ें: ‘ज्योति सिंह को बर्बाद कर दिया…’, पवन सिंह के चाचा ने अक्षरा सिंह पर लगाया गंभीर आरोप, बोले- ‘घर उजाड़ दिया’
शो में हुआ था भयंकर झगड़ा
दरअसल, ‘द 50’ शो में खानजादी और चाहत पांडे के बीच तीखी बहस हुई. टास्क के दौरान नियम तोड़ने और आपसी झगड़े से बात बढ़ गई. खानजादी ने चाहत पर आरोप लगाया कि उन्होंने गाली-गलौज की, अपमानजनक बातें कहीं और अनुचित इशारे किए.
वहीं खानजादी का कहना है कि सिर्फ उनका गुस्सा दिखाया गया, लेकिन चाहत की शुरुआती हरकतें एडिट करके हटा दी गईं क्योंकि वे बहुत गंदी थीं. इस विवाद के बाद वोटिंग में खानजादी को जीरो वोट मिले और उन्हें शो से बाहर कर दिया गया.
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर ट्रिपल धमाका, ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ के बीच कूदा ‘नया रजनीकांत’
खानजादी का बड़ा खुलासा
इस झगड़े की वजह से खानजादी को शो से निकलने जाने के बाद बाहर उन्होंने कई तरह की बातें बोलीं. इसी बीच Filmygyan को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “चाहत पांडे क्रिमिनल है. वो जेल गई हुई है.” उन्होंने चाहत पर और भी गंभीर आरोप लगाए, जैसे कि शो में गलत इरादे से व्यवहार करना और दूसरों का नाम जोड़कर बदनामी करना.
खानजादी ने बताया कि चाहत ने उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव किया, जिससे उन्हें दुख हुआ. उन्होंने शो के मेकर्स पर भी निशाना साधा कि उन्होंने सच्चाई नहीं दिखाई और सिर्फ उनका रिएक्शन दिखाकर उन्हें गलत ठहराया.
फैंस के बीच हंगामा
यह विवाद सोशल मीडिया पर छा गया है. खानजादी के फैंस उनका साथ दे रहे हैं और चाहत पर सवाल उठा रहे हैं. वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि दोनों तरफ की बात सुननी चाहिए. बिग बॉस में खानजादी को पसंद किया जाता था, लेकिन ‘द 50’ में उनका सफर विवादों से भरा रहा. चाहत पांडे ने अभी तक इस आरोप पर कोई बड़ा जवाब नहीं दिया है.
यह भी पढ़ें: कौन था ‘रामायण’ में जामवंत बना एक्टर, 39 साल से कहां हैं गायब? प्रेमानंद जी महाराज भी रहे उनके मुरीद
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines