Rajinikanth Kamal Haasan Film: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है. 47 साल के बाद दोनों सुपरस्टार एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं. दोनों की रियूनियन फिल्म की पहली झलक भी ऑडियंस के सामने रिवील हो गई है. मेकर्स ने एक वीडियो के जरिए दोनों सुपरस्टार्स के साथ होने की घोषणा की है. सोशल मीडिया पर कमल हासन ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों ही सितारे स्वैग भरे अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. फैंस की एक्साइटमेंट भी इस अनाउंसमेंट के बाद काफी तेज हो गई है.
कमल हासन ने पोस्ट किया शेयर
कमल हासन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है. एक्टर ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘मेरे दोस्त रजनीकांत के साथ एक खास रियूनियन. हर महान यात्रा एक नए अध्याय की हकदार होती है. नेल्सन दिलीप कुमार और अनिरुद्ध ऑफिशियल को मेरी शुभकामनाएं. वहीं इस सहयोग को संभव बनाने के लिए भी रेड जायंट मूवीज का बहुत-बहुत शुक्रिया.’
यह भी पढ़ें: Entertainment News LIVE: सलीम खान से मिलने अस्पताल पहुंचे शाहरुख खान, वीडियो वायरल
साथ दिखेगी आइकॉनिक जोड़ी
अनाउंसमेंट वीडियो में कमल हासन और रजनीकांत का अलग ही स्वैग दिख रहा है. 47 साल बाद फैंस दोनों को स्क्रीन पर साथ देखेंगे, इसको लेकर ही फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है. सोशल मीडिया पर भी रजनीकांत और कमल हासन के लुक की खूब तारीफ हो रही है. इस अनाउंसमेंट वीडियो में फिल्म के डायरेक्टर नेल्सन म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध के साथ दोनों सुपरस्टार्स को हैंडल करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान डायरेक्टर को थोड़ी परेशानी भी उठानी पड़ रही है. हालांकि बाद में दोनों सितारे स्वैग में नजर आए.
यह भी पढ़ें: BO Collection: Assi और Do Deewane Seher Mein ने दूसरे दिन कितनी की कमाई? O Romeo की रफ्तार हुई धीमी
रेट्रो लुक में आए नजर
बता दें रजनीकांत की ‘जेलर’ भी नेल्सन ने ही रिलीज की है. इस फिल्म में रजनीकांत के लुक को खूब पसंद किया गया था और मूवी भी सुपरहिट हुई थी. इस फिल्म के लिए नेल्सन की भी खूब तारीफ हुई थी और फैंस नेल्सन और रजनीकांत की जोड़ी को फिर से देखना चाहते थे. वहीं अब रजनीकांत और कमल हासन को भी नेल्सन रेट्रो लुक में स्वैग के साथ दिखाते नजर आएंगे. बता दें अभी तक फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं हुई है.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
12 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
14 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
16 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
16 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
17 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
18 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
19 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines