KGF Actor Yash New Film Announced: साउथ के सुपरस्टार एक्टर यश (Yash) के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है। KGF एक्टर की अगली फिल्म का ऐलान हो गया है। जब से यह खबर आई कि यश अपनी अगली फिल्म के टाइटल की अनाउंसमेंट करने वाले हैं, तब से सोशल मीडिया पर हलचल मची हुई है। #YAsh19 तर तरफ ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए और अपना वादा निभाते हुए मेकर्स ने अब यश की अपकमिंग फिल्म का टाइटल रिवील कर दिया है।
यह भी पढ़ें: मैं मरूं तो…; क्या थी Junior Mehmood की आखिरी ख्वाहिश? अंतिम पलों में एक्टर Jeetendra ने पूरी की एक इच्छा
यश ही फिल्म का टाइटल रिवील
सोशल मीडिया पर बड़े ही शानदार तरीके से इस फिल्म का टाइटल रिवील हुआ है। एक रोचक टीजर जारी कर यश की फिल्म का टाइटल की घोषणा की गई है। बता दें, इस फिल्म का नाम है ‘टॉक्सिक’ (Toxic)। इस टीज़र वीडियो में यश का शानदार लुक भी देखने को मिल रहा है। अब फैंस के दिल की धड़कने फिल्म का नाम सुनकर ही बढ़ गई है। जब नाम ही इतना दमदार है तो फिल्म कैसी होगी ये आप अंदाजा ही लगा सकते हैं। यश ने इस फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर गीतू मोहनदास (Geetu Mohandas) के साथ हाथ मिलाया है। ये फिल्म दिसंबर 2023 में फ्लोर पर जाएगी।
कौन होगी एक्ट्रेस?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यशी की फिल्म 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साई पल्लवी इस फिल्म में नज़र आ सकती हैं ऐसा कहा जा रहा है। फिल्म को KVN प्रोडक्शंस द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। बता दें, एक्टर यश ने इंस्टाग्राम पर अब इस टाइटल अनाउंसमेंट का एक वीडियो शेयर कर लिखा, ‘आप जो खोज रहे हैं वह आपको ढूंढ रहा है’ – रूमी वयस्कों के लिए एक परी कथा #TOXIC।’ अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
फैंस हुए क्रेजी
फैंस के बीच यश का क्रेज साफ दिखाई देता है। ऐसे में फिल्म को लेकर भी फैंस के बीच भी काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। अब देखना होगा फिल्म को लेकर बाकी जानकारी कब सामने आती है। फिलहाल तो फिल्म का टाइटल सुनकर ही फैंस खुशी से झूमते हुए नज़र आ रहे हैं। ये फिल्म भी यश की KGF फ्रैंचाइज़ी की तरह ब्लॉकबस्टर होने वाली है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
5 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines