KGF स्टार बने 'टॉक्सिक', एक्टर Yash की अगली फिल्म का टाइटल हुआ रिवील

KGF Actor Yash New Film Announced: साउथ एक्टर यश की अपकमिंग फिल्म का टाइल जिसका बीते कई दिनों से फैंस इंतज़ार कर रहे थे अब वो रिवील कर दिया गया है। एक वीडियो जारी कर इस फिल्म के टाइटल को ग्रैंड तरीके से दुनिया के सामने रखा गया है।

KGF Actor Yash New Film Announced

Image Credit: Instagram

KGF Actor Yash New Film Announced: साउथ के सुपरस्टार एक्टर यश (Yash) के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है। KGF एक्टर की अगली फिल्म का ऐलान हो गया है। जब से यह खबर आई कि यश अपनी अगली फिल्म के टाइटल की अनाउंसमेंट करने वाले हैं, तब से सोशल मीडिया पर हलचल मची हुई है। #YAsh19 तर तरफ ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए और अपना वादा निभाते हुए मेकर्स ने अब यश की अपकमिंग फिल्म का टाइटल रिवील कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यश ही फिल्म का टाइटल रिवील

सोशल मीडिया पर बड़े ही शानदार तरीके से इस फिल्म का टाइटल रिवील हुआ है। एक रोचक टीजर जारी कर यश की फिल्म का टाइटल की घोषणा की गई है। बता दें, इस फिल्म का नाम है ‘टॉक्सिक’ (Toxic)। इस टीज़र वीडियो में यश का शानदार लुक भी देखने को मिल रहा है। अब फैंस के दिल की धड़कने फिल्म का नाम सुनकर ही बढ़ गई है। जब नाम ही इतना दमदार है तो फिल्म कैसी होगी ये आप अंदाजा ही लगा सकते हैं। यश ने इस फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर गीतू मोहनदास (Geetu Mohandas) के साथ हाथ मिलाया है। ये फिल्म दिसंबर 2023 में फ्लोर पर जाएगी।

विज्ञापन

कौन होगी एक्ट्रेस?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यशी की फिल्म 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साई पल्लवी इस फिल्म में नज़र आ सकती हैं ऐसा कहा जा रहा है। फिल्म को  KVN प्रोडक्शंस द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। बता दें, एक्टर यश ने इंस्टाग्राम पर अब इस टाइटल अनाउंसमेंट का एक वीडियो शेयर कर लिखा, ‘आप जो खोज रहे हैं वह आपको ढूंढ रहा है’ – रूमी वयस्कों के लिए एक परी कथा #TOXIC।’ अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

Whtasapp Channel Logo Template

विज्ञापन

फैंस हुए क्रेजी

फैंस के बीच यश का क्रेज साफ दिखाई देता है। ऐसे में फिल्म को लेकर भी फैंस के बीच भी काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। अब देखना होगा फिल्म को लेकर बाकी जानकारी कब सामने आती है। फिलहाल तो फिल्म का टाइटल सुनकर ही फैंस खुशी से झूमते हुए नज़र आ रहे हैं। ये फिल्म भी यश की KGF फ्रैंचाइज़ी की तरह ब्लॉकबस्टर होने वाली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ