Kesari Chapter 2 Trailer: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। पिछले दिनों इसका टीजर जारी हुआ था जिसमें सिर्फ गोलियों की आवाजें सुनाई दी थीं। अब 3 मिनट 3 सेकंड के ट्रेलर में अंग्रेजों के जुल्म, गोलियों की आवाज और अक्षय कुमार-आर माधवन का कोर्ट ड्रामा देखने को मिला है। इसके अलावा ट्रेलर में अक्षय कुमार के दमदार डायलॉग भी सुनने को मिले हैं। आइए जानते हैं कि अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ का ट्रेलर देखने के बाद पब्लिक ने क्या रिएक्शन दिया है?
अक्षय कुमार के 5 दमदार डायलॉग
1. जनरल डायर… आपने जलियांवाला बाग में भीड़ को हटाने के लिए चेतावनी कैसे दी थी? क्या आपने उन पर आंसू गैस छोड़ी थी? क्या आपने हवा में गोलियां चलाई थीं? आपने बिना चेतावनी दिए भीड़ पर गोलियां चला दीं?
2. आठ.. नौ.. ग्यारह महीने के बच्चे.. जिनकी छातियों में गोलियां लगी थीं। उनके हाथ में कौन से हथियार आपने देखे? उनके कड़े या फिर बंद मुट्ठी?
3. हम क्राउन के खिलाफ नरसंहार का मुकदमा कर रहे हैं।
4. 650 बेगुनाह मरे हैं, लेकिन असली आंकड़ा हमें शायद कभी पता न चले। 5 बजे एक हवाई जहाज जलियांवाला बाग के ऊपर से गुजरता है, क्यों?
5. मैं जलियांवाला बाग का सच पूरी दुनिया के सामने लाऊंगा। साम्राज्य सिमट रहा है।
यह भी पढ़ें: मैं हमेशा प्यार में यकीन करूंगी..’ मलाइका ने क्रिकेटर संग डेटिंग रूमर्स के बीच कही दिल की बात
ट्रेलर पर क्या है पब्लिक की राय?
अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 1’ ट्रेलर देखने के बाद यूजर्स भी अपने रिएक्शन देने लगे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘साम्राज्य सिमट रहा है। अक्षय कुमार ने आग लगा दी।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अक्षय कुमार की पहली 500 करोड़ की फिल्म लोड हो रही है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘फाइनली अक्षय कुमार बंपर ओपनिंग वाली फिल्म के साथ लौट रहे हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मजेदार..मैं इंतजार नहीं कर सकता। एक और मास्टरपीस..!’
कब रिलीज हो रही केसरी?
बता दें कि फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ में अक्षय कुमार के अलावा आर माधवन और अनन्या पांडे भी अहम किरदार में हैं। ये फिल्म 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है जिसे धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनाया गया है।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
2 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
7 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
8 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
9 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
10 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
11 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
12 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
13 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines