अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘केसरी 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखा रही है। फिल्म को थिएटर्स में रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं और इसने दूसरे ही दिन ‘जाट’ को पीछे छोड़ दिया है और सनी देओल की फिल्म से ज्यादा कमाई कर डाली। आइए जानते हैं कि आखिर इन दोनों ही फिल्मों ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन कितनी कमाई की है?
फिल्म ‘केसरी 2’ का कलेक्शन
Sacnilk.com के आंकड़ों की मानें, तो अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो इसकी पहले दिन की कमाई से ज्यादा है। हालांकि, ये आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित है और इनमें फेरबदल हो सकता है। इसी के साथ फिल्म की टोटल कमाई 17.25 करोड़ रुपये हो गई है।
‘जाट’ ने की थी कितनी कमाई?
वहीं, अगर सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ की बात करें तो ‘जाट’ ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन सिर्फ 7 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो ‘केसरी 2’ से कम है। इतना ही नहीं बल्कि ‘केसरी 2’ की बढ़ती कमाई को देखकर लग रहा है कि फिल्म वीकेंड पर बड़ा कलेक्शन कर सकती है। हालांकि, ये फिल्म के वीकेंड कारोबार से ही पता लगेगा कि इसने कितनी कमाई की है?
लोगों ने दिया पॉजिटिव रिस्पॉन्स
फिल्म ‘केसरी 2’ को लोगों को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है और लोगों ने इसकी तारीफ की है। ऐसे में छुट्टी वाले दिन इसकी कमाई में इजाफा देखने को मिल सकता है। वहीं, अगर इस फिल्म की बात करें तो ये फिल्म एक एंटरटेनिंग कोर्टरूम ड्रामा है, जो जलियांवाला बाग घटना पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार वकील सी. शंकरन नायर के किरदान में नजर आ रहे हैं, जिन्होंने ब्रिटिश राज के खिलाफ अदालत में जंग लड़ी थी।
वीकेंड पर बढ़ सकती है कमाई
‘केसरी चैप्टर 2’ में इस घटना के पीछे की सच्चाई को उजागर करने की कोशिश दिखाई गई है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा आर. माधवन और अनन्या पांडे भी अहम रोल अदा कर रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म वीकेंड पर कितनी कमाई करती है?
यह भी पढ़ें- ‘आप मुझे अच्छे लगने लगे’ के फ्लॉप होने पर कैसा था Hrithik Roshan का रिएक्शन? करण जौहर ने बताया था ‘स्टार’
संबंधित खबरें
लावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
32 mins agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 hr agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
18 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
19 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
20 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
21 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines