बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसी के साथ फिल्म की पहले दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ से भी कम रहा है। फिल्म को लेकर जिस तरह का बज बना हुआ था, उससे लग रहा था कि फिल्म अपने ओपनिंग डे पर मोटी कमाई करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ? आइए जानते हैं कि इन दोनों फिल्मों ने अपनी रिलीज के पहले दिन कितना कलेक्शन किया है?
फिल्म ‘केसरी 2’
Sacnilk.com की मानें तो अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो इसकी उम्मीद से बेहद कम है। इसी के साथ अगर फिल्म ‘जाट’ की बात करें तो सनी देओल की फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 9.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ‘केसरी 2’ से उम्मीद थी कि वो फिल्म ‘जाट’ को टक्कर देगी, लेकिन फिल्म की कमाई तो ‘जाट’ के कलेक्शन के बराबर भी नहीं हुई।
जलियांवाला बाग की घटना पर आधारित
अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ की बात करें तो ये फिल्म एक एंटरटेनिंग कोर्टरूम ड्रामा है, जो जलियांवाला बाग घटना पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार वकील सी. शंकरन नायर के किरदान में नजर आ रहे हैं, जिन्होंने ब्रिटिश राज के खिलाफ अदालत में जंग लड़ी थी। फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ में इस घटना के पीछे की सच्चाई को उजागर करने की कोशिश दिखाई गई है।
वीकेंड पर फिल्म कर सकती है शानदार कमाई
गौरतलब है कि इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की ‘जाट’ भी मौजूद है। ऐसे में फिल्म के लिए कमाई करना बड़ी चुनौती है। हालांकि, बावजूद इसके उम्मीद की जा रही है कि फिल्म वीकेंड पर अच्छी खासी कमाई कर सकती है। अब वक्त के साथ ही पता लगेगा कि इस फिल्म की वीकेंड पर कमाई कितनी रही है? साथ ही ये भी कि ‘जाट’ की कमाई कहां जाकर रुकती है?
यह भी पढ़ें- Emma Bakr कौन? जिनके संग उड़ रही Honey Singh की डेटिंग रूमर्स
संबंधित खबरें
'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
40 mins ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
3 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
4 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
22 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines