बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है। फिल्म 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है, जो कि गुड फ्राइडे की छुट्टी के दिन रिलीज हो रही है। इस खास मौके का फिल्म की बुकिंग पर भी खासा असर देखने को मिल रहा है।
फिल्म को मिल रही है अच्छी प्रतिक्रिया
‘केसरी चैप्टर 2’ एक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ आर. माधवन और अनन्या पांडे भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह देखा जा रहा है। बुकिंग खुलते ही पहले दिन के लिए 8,000 टिकट्स की एडवांस बुकिंग दर्ज की गई थी और अब ये आंकड़ा 15,000 तक पहुंच चुका है। सिर्फ PVR, INOX और Cinepolis जैसे नेशनल थिएटर चेन में ये आंकड़े सामने आए हैं। इससे ये तो साफ है कि अक्षय कुमार की ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है।
40,000 टिकट्स की उम्मीद
फिल्म के निर्माताओं को उम्मीद है कि प्रीमियर से पहले आखिरी आंकड़ा 40,000 एडवांस टिकट्स तक पहुंच सकता है। लंबे वीकेंड और सोलो रिलीज का फायदा इस फिल्म को निश्चित तौर पर मिलने वाला है। खास बात ये भी है कि फिल्म किसी बड़ी प्रतियोगी फिल्म से क्लैश नहीं कर रही, जिससे इसके शुरुआती कलेक्शन में इजाफा देखने को मिल सकता है।
7 करोड़ की ओपनिंग की संभावना
डायरेक्टर करण सिंह त्यागी को इस फिल्म से एक पहले दिन करीब 7 करोड़ रुपये की ओपनिंग की उम्मीद है। हालांकि फिल्म की सफलता काफी हद तक वर्ड ऑफ माउथ यानी पब्लिक रिव्यू पर निर्भर करेगी। अगर दर्शकों को फिल्म पसंद आई, तो इसकी कमाई लंबी रेस तक जा सकती है।
पिछली फिल्म केसरी से है जुड़ाव
ये फिल्म 2019 में आई अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर केसरी की स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही है। केसरी चैप्टर 2 की कहानी फेमस किताब ‘The Case That Shook The Empire’ पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार ‘सी. शंकरन नायर’ के किरदार में नजर आएंगे, जो ब्रिटिश राज के दौरान एक बहादुर वकील थे। आर. माधवन ‘नेविल मैकिंले’ की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि अनन्या पांडे ‘दिलरीत गिल’ के रूप में स्क्रीन पर दिखेंगी।
‘जाट’ से होगी टक्कर
हालांकि ‘केसरी चैप्टर 2’ की सीधी टक्कर नहीं है, लेकिन सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि अक्षय कुमार की ये फिल्म पहले हफ्ते में कितनी मजबूती से कमाई करती है।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपनी शर्तों पर किया काम, अभिनय में कमाया नाम लेकिन फिर भी रहीं अंडररेटेड
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
8 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
12 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
15 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
16 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
16 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
22 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines