बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार उन स्टार्स में से एक हैं, जो पर्दे पर हर तरह का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। फिलहाल एक्टर पिछले काफी वक्त से कॉमेडी से हटकर एक्शन और सीरियस किरदार प्ले कर रहे हैं। 18 अप्रैल को अक्षय एक बार फिर कोर्टरूम ड्रामा लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम ‘केसरी चैप्टर 2’ है। ये फिल्म जलियांवाला बाग नरसंहार पर आधारित बायोपिक है, जिसमें अक्षय कुमार ने एडवोकेट सी. शंकरन नायर का किरदार निभाया है। खैर ‘केसरी चैप्टर 2’ से पहले भी अक्षय कुमार ने फिल्मी पर्दे पर कई बायोपिक फिल्में की हैं। आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताएंगे।
रुस्तम
साल 2016 में अक्षय कुमार की क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘रुस्तम’ रिलीज हुई थी। ये असल घटना पर आधारित फिल्म थी जिसमें महाराष्ट्र के एक नौसेना अधिकारी केएम नानावटी का आंशिक किरदार दिखाया गया है। इस किरदार को अक्षय कुमार ने प्ले किया था। इसके अलावा फिल्म में इलियाना डीक्रूज और अर्जन बाजवा अहम किरदार में थे।
गोल्ड
अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ साल 2018 में रिलीज हुई थी। ये एक बायोपिक फिल्म है, जिसमें स्वतंत्रता के बाद भारत को ओलंपिक में मिले पहले गोल्ड मेडल की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में अक्षय कुमार ने तपन दास का किरदार निभाया था, जो किशन लाल पर आधारित है। किशन लाल को इंडियन हिस्ट्री में हॉकी में सबसे महान इनसाइड फॉरवर्ड में से एक माना जाता है।
यह भी पढ़ें: एडवोकेट नेविल मैककिनले कौन? ‘केसरी: चैप्टर 2’ में आर. माधवन ने निभाया जिनका किरदार
पैडमैन
अक्षय कुमार और राधिका आप्टे की फिल्म ‘पैडमैन’ भी साल 2018 में रिलीज हुई थी। ये बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है, जो अरुणाचलम मुरुगनाथम की असल कहानी से प्रेरित है। फिल्म में मासिक धर्म पैड मशीन के आविष्कारक को दिखाया गया है। मुरुगनाथम ने उस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए कम पैसे में सेनेटरी पैड बनाए थे।
सम्राट पृथ्वीराज
हिस्टोरिकल पीरियड ड्रामा फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ भी बायोपिक फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाया है। पृथ्वीराज चौहान की जीवनी पर लिखे गए महाकाव्य पृथ्वीराज रासो पर आधारित ये फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म में मानुषी छिल्लर भी हैं, जिन्होंने सम्राट पृथ्वीराज की पत्नी संयोगिता का किरदार निभाया था।
मिशन रानीगंज
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ भी असल घटना पर आधारित फिल्म है, 1989 में रानीगंज कोलफील्ड में फंसे 65 खनिकों को बचाने का पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन दिखाया गया है। फिल्म में अक्षय कुमार ने आईआईटी धनबाद के खनन इंजीनियर जसवंत सिंह गिल का किरदार निभाया था।
स्काई फोर्स
अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ भी इसी साल जनवरी, 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार ने विंग कमांडर कुमार ओम आहूजा का किरदार निभाया है, जबकि वीर पहाड़िया ने शहीद स्क्वाड्रन लीडर अज्जामद बोपय्या देवय्या का किरदार निभाया है। ये फिल्म 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध से इंस्पायर्ड है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
12 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
13 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
13 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
14 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
14 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
15 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
16 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
17 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines