हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

एक तरफ Jaat, दूसरी ओर Sikandar... Kesari 2 की बॉक्स ऑफिस पर कैसी हालत? 6वें दिन कौन आगे कौन पीछे?

अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ के अलावा सनी देओल की ‘जाट’ और सलमान खान की ‘सिकंदर’ भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। तीनों ही फिल्मों टिकट खिड़की पर कमाई के लिए जोर लगा रही हैं।

विज्ञापन
Kesari 2, Sikandar, Jaat

अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है और फिल्म की सांसे फूल रही है। ‘केसरी 2’ से पहले टिकट खिड़की पर दो फिल्में और रिलीज हुई थीं, जिसमें सनी देओल की ‘जाट’ और सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ शामिल हैं। हालांकि, ‘केसरी 2’ की हालत बेहद खराब है और 6वें दिन फिल्म इस फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। आइए जानते हैं कि आखिर किस फिल्म ने अपनी रिलीज के 6वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है?

‘केसरी 2’ कलेक्शन डे 6

बात सबसे पहले अक्षय की फिल्म की करते हैं। Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, खिलाड़ी कुमार की फिल्म ने अपनी रिलीज के 6वें दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 3.20 करोड़ रुपये की कमाई है, जो इसकी उम्मीद से बेहद कम है। फिल्म को रिलीज हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ और इसकी कमाई 5 करोड़ से भी कम हो गई है, जो आने वाले टाइम में इसकी कमाई गिरने का संकेत दे रही है।

‘जाट’ कलेक्शन डे 6

सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 6वें दिन 5 करोड़ से ज्यादा की कमाई थी। जी हां, फिल्म ‘जाट’ ने डे 6 पर 6 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया था। हालांकि, इसके बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन इस फिल्म ने ‘केसरी 2’ से ज्यादा छठवें दिन कमाई की है।

विज्ञापन

‘सिकंदर’ कलेक्शन डे 6

इसी के साथ अगर सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ की बात करें तो ‘सिकंदर’ ने भी अपनी रिलीज के 6वें दिन 5 करोड़ से ज्यादा की ही कमाई थी। जी हां, फिल्म ‘सिकंदर’ ने अपनी रिलीज के 6वें दिन 3.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि, ‘सिकंदर’ की कमाई ‘केसरी 2’ से भी है, लेकिन दोनों फिल्मों में ज्यादा बड़ा अंतर नहीं है।

यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack के बाद क्यों उठी Diljit Dosanjh, Badshah और Vaani Kapoor के बॉयकॉट की मांग? फूटा जनता का गुस्सा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola