Kesari 2 Screening: 'केसरी 2' की स्क्रीनिंग में सितारों का लगा मेला, जानिए कौन-कौन पहुंचा?

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। इसी बीच मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई, जहां सितारों का जमावड़ा लग गया।

Akshay Kumar Movie Kesari 2 Screening

Akshay Kumar Movie Kesari 2 Screening

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म केसरी 2 की स्क्रीनिंग गुरुवार रात मुंबई में आयोजित की गई। इस मौके पर बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे रेड कार्पेट पर नजर आए। फिल्म के लीड स्टार अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ पहुंचे, वहीं अनन्या पांडे और आर. माधवन की मौजूदगी ने इवेंट को और खास बना दिया।

विज्ञापन

स्क्रीनिंग में छाया बॉलीवुड का जलवा

इवेंट में अनन्या पांडे अपने ट्रेडिशनल लुक में हर किसी का ध्यान खींचती नजर आईं। उन्होंने पर्पल कलर की साड़ी और हैवी वर्क वाला ब्लाउज पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं उनकी बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान ब्लैक ड्रेस में पहुंचीं और कैमरे के सामने अपने ग्रेस से सबको इंप्रेस कर गईं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zoom TV (@zoomtv)

स्क्रीनिंग के दौरान एक खास पल तब देखने को मिला जब काजोल ने अनन्या पांडे को गले लगाया और दोनों ने साथ में पोज दिए। करण जौहर भी इवेंट में मौजूद रहे और रेड कार्पेट पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई। इनके अलावा टाइगर श्रॉफ, राशा ठडानी, अवनीत कौर और साजिद खान जैसे कई सेलेब्स ने भी इस स्क्रीनिंग में शिरकत की।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zoom TV (@zoomtv)

केसरी 2 की कहानी

केसरी 2 एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है जो भारतीय इतिहास के एक अनदेखे अध्याय पर रोशनी डालती है। फिल्म की कहानी फेमस वकील सी. शंकरण नायर की बहादुरी और 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार के बाद उनके द्वारा ब्रिटिश साम्राज्य को दी गई कानूनी चुनौती पर आधारित है।

विज्ञापन

फिल्म को करन सिंह त्यागी ने डायरेक्ट किया है। अक्षय कुमार ने सी. शंकरण नायर की भूमिका निभाई है, जो ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ खड़े होने का साहस दिखाते हैं। आर. माधवन इस फिल्म में ब्रिटिश वकील नेविल मैकिनली की भूमिका निभा रहे हैं। अनन्या पांडे दिलरीत गिल के किरदार में नजर आएंगी, जो इस पीरियड ड्रामा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

2019 की केसरी का स्पिरिचुअल सीक्वल

ये फिल्म अक्षय कुमार की 2019 में आई केसरी का स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही है। जहां पहली फिल्म सारागढ़ी के युद्ध पर केंद्रित थी, वहीं केसरी 2 एक कोर्टरूम के अंदर लड़ी गई ऐतिहासिक लड़ाई को दर्शाती है। फिल्म की कहानी रघु पालट और पुष्पा पालट की किताब The Case That Shook The Empire पर आधारित है।

विज्ञापन

फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस, लियो मीडिया कलेक्टिव और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और दर्शकों को एक बार फिर से इतिहास के पन्नों में झांकने का मौका देगी।

केसरी 2 की स्क्रीनिंग न सिर्फ फिल्म के लिए बल्कि इंडस्ट्री के सितारों के लिए भी एक खास मौका रही। जहां एक ओर फैशन और ग्लैमर ने रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा, वहीं फिल्म की गंभीर और इंस्पायरिंग कहानी इसे दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव बनाने वाली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ