---विज्ञापन---

इस साउथ हसीना को मुंबई आने में लगता था डर, आखिर क्या है वजह?

Keerthy Suresh: हाल ही में फिल्म 'बेबी जॉन' रिलीज हुई है। इस फिल्म में साउथ की एक हसीना ने डेब्यू किया है। हम किस हसीना की बात कर रहे हैं ये तो आप समझ ही गए हैं।

---विज्ञापन---

Keerthy Suresh: हाल ही में फिल्म ‘बेबी जॉन’ रिलीज हुई है। इस फिल्म में साउथ की एक हसीना ने डेब्यू किया है। हम किस हसीना की बात कर रहे हैं ये तो आप समझ ही गए हैं। अगर आप अभी भी नहीं समझे तो हम आपको बता देते हैं कि हम जिस साउथ एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि कीर्ति सुरेश हैं। जी हां, वही कीर्ति जिन्होंने फिल्म ‘बेबी जॉन’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।

कीर्ति को क्यों लगता है डर?

साउथ एक्ट्रेस कीर्ति की मानें तो उन्हें मुंबई में पैपराजी से बहुत डर लगता है। अभिनेत्री ने Galatta Plus से बात करते हुए कहा कि पैपराजी के सामने वो अपने एक्सपीरियंस को लेकर नर्वस हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि मैं बहुत कॉन्शियस हो जाती हूं। कीर्ति का मानना है कि एक एक्टर होने के नाते आप इस तरह की अटेंशन को किसी और तरह से चाहते हैं।

---विज्ञापन---

अचानक हैरान हो जाती हैं एक्ट्रेस

कीर्ति का कहना है कि आप कहीं भी जाए, फिर चाहे वो एयरपोर्ट हो, सैलून हो या जिम, कहीं भी ये नहीं होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मैं इस कल्चर को अडॉप्ट करने की कोशिश कर रही हूं। मैं उन्हें देखकर अचानक हैरान हो जाती हूं और मैं ये नहीं होना चाहती।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Keerthy Suresh (@keerthysureshofficial)

---विज्ञापन---

खुद पर ध्यान देना शुरू किया

इतना ही नहीं, बल्कि उन्होंने कहा कि चार साल पहले मैं अपनी स्किन का भी कुछ ज्यादा ख्याल नहीं रखती थी।सनस्क्रीन भी नहीं लगाती थी। उन्होंने बताया कि वो लोशन और टोनर के बारे में भी नहीं जानती थीं। उनका कहना है कि उन्होंने अपना वजन घटाया और मेकओवर किया और इस सबके बाद उन्हें अपनी स्किन और बालों का ख्याल रखना पड़ता है।

मुंबई आना किसी डरावने सपने जैसा

कीर्ति की मानें तो उनके अनुसार उनका मुंबई आना किसी डरावने सपने जैसा था। ऐसा इसलिए क्योंकि उनको ये सोचकर ही स्ट्रेस हो जाता था कि वो क्या पहनें और वो एक बार अपनी मुंबई की ट्रिप भी कैंसिल कर चुकी हैं। कीर्ति का कहना है कि उन्हें पैपराजी से डर लगता है। उनको समझ नहीं आता कि वो क्या पहनें और वो हाई हील्स में भी नहीं चल सकतीं।

---विज्ञापन---

पैप्स पर भड़क गई थीं एक्ट्रेस

गौरतलब है कि हाल ही में कीर्ति पैपराजी पर भड़क भी गई थीं। ऐसा इसलिए क्योंकि पैप्स ने उन्हें डोसा बुलाया था और एक्ट्रेस ने अपने नाम को करेक्ट करते हुए कहा था कि उनका नाम कीर्ति डोसा नहीं कीर्ति सुरेश है।

यह भी पढ़ें- Urmila Kothare की कार एक्सीडेंट मामले में 3 दिन बाद आया बड़ा अपडेट, हादसे में गई थी 1 मजदूर की जान

---विज्ञापन---

First published on: Dec 31, 2024 08:10 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola