KBC में 8 साल पहले नरुला ब्रदर्स ने 7 करोड़ जीतकर रचा था इतिहास, ये लोग भी एक झटके में बने थे करोड़पति

List Of Millionaires KBC Contestants

Image Credit : Google

List Of Millionaires KBC Contestants: देवियो और सज्जनों तो शुरू करते हैं ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का ये अंदाज आपको फिर एक बार देखने को मिलने वाला है। क्योंकि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 15वें सीजन की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। इंडिया में यह शो घर-घर में पसंद किया जाता है। जहां लोगों के पास अपने दिमाग का इस्तेमाल कर 7 करोड़ रुपए तक जीतने का मौका होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब तक ‘कौन बनेगा करोड़पति’ से कौन-कौन करोड़पति बनकर निकला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

23 साल से कायम है नरुला ब्रदर्स का रिकॉर्ड

दरअसल, अब तक नरुला ब्रदर्स का रिकॉर्ड ‘कौन बनेगा करोड़पति’ 23 साल से कायम है। इन दोनों सगे भाईयों ने केबीसी के 8वें सीजन में भाग लिया था, जिसमें अचिन नरूला और सार्थक नरूला ने 7 करोड़ की राशि जीती थी। जो रिकॉर्ड अभी तक बना हुआ है। खास बात यह है दोनों भाई केबीसी में अब तक के सात करोड़ रुपए जीतने वाले पहले और आखिरी विनर है। इसके अलावा इस सीजन में महाराष्ट्र की मेघा पाटिल ने भी 1 करोड़ रुपए की राशि जीती थी।

List Of Millionaires KBC Contestants:

Image Credit : Google

विज्ञापन

7वें सीजन के करोड़ पति

वहीं बात अगर सातवें सीजन की जाए तो राजस्थान के ताज मोहम्मद रंगरेज और उत्तर प्रदेश की फिरोज फातिमा ने भी केबीसी में 1-1 करोड़ रुपए की राशि जीती थी। खास बात यह है कि इससे इनकी जिंदगी में बदलाव आया था। फातिमा ने धनराशि अपने पिता के इलाज में खर्च कर थी। जबकि ताज मोहम्मद ने बेटी का इलाज करवाया था। केबीसी के चौथे सीजन में राहत तस्लीम करोड़पति बनी थी। उन्होंने 1 करोड़ की राशि जीती थी। झारखंड की रहने वाली राहत तस्लीम बेहद गरीब थी। लेकिन इतनी राशि जीतने के बाद उनकी जिंदगी पटरी पर लौट आई थी और उन्होंने अपना बुटीक खोल लिया था।

List Of Millionaires KBC Contestants:

Image Credit : Google

विज्ञापन

11वें सीजन में निकले थे चार करोड़पति

केबीसी के 11वें सीजन में एक साथ चार करोड़पति निकले थे। जिसमें अमरावती, महाराष्ट्र की बबिता ताड़े, बिहार के सनोज राज, जबकि बिहार के गौतम कुमार झा और अजीत कुमार ने 1-1 करोड़ रपए की राशि जीती थी। ये सभी भी सामान्य परिवार से थे।

13वें सीजन में भी निकले करोड़पति

वहीं केबीसी के 13वें सीजन में भी करोड़पति निकले थे। छतरपुर के साहिल आदित्य अहिरवार और आगरा की हिमानी बुंदेला ने 1-1 करोड़ रुपए की राशि जीती थी। खास बात यह कि दोनों सामान्य परिवार से ही आते थे। इस राशि का उन्हें बहुत फायदा हुआ था। जबकि 13वें सीजन में असम की शिक्षिका बिनीता जैन ने भी एक करोड़ रुपए जीता था। वह सीजन की अकेली करोड़पति थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ