Kaun Banega Crorepati 17: अमिताभ बच्चन का टीवी रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ (Kaun Banega Crorepati 17) अक्सर चर्चा में रहता है. हाल ही में इशित भट्ट के बिहेवियर की वजह से शो काफी सुर्खियों में रहा था, जिसके बाद उसने माफी भी मांगी थी. वहीं, कई बार अमिताभ बच्चन इसके सेट पर खुद से जुड़ा कोई ना कोई किस्सा सुनाते रहते हैं, जिसके वजह से शो और वो खुद भी हेडलाइन्स में आ जाते हैं. ऐसे में अब हाल ही के एपिसोड में एक कंटेस्टेंट ने अपना दर्द बयां किया है. यूपीएससी की तैयारी कर रहीं प्रियंका कुमारी हॉटसीट पर पहुंचीं. उन्होंने अपने परिवार और स्ट्रगल के बारे में बताया तो इसे सुनकर खुद बिग बी भी भावुक हो गए.
सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहीं प्रियंका कुमारी ‘केबीसी 17’ में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीतकर हॉटसीट पर पहुंचीं. उन्होंने बिग बी को बताया कि वह शो में अपने पिता के साथ आई हैं. प्रियंका ने अपने स्ट्रगल को लेकर कहा कि वह अपने पिता पर बोझ नहीं बनना चाहती हैं क्योंकि उनके पापा भी बहुत मेहनत करते हैं. हर किसी हफ्ते में एक दिन छुट्टी होती है लेकिन उनके पिता हर दिन काम पर जाते हैं. फिर चाहे आंधी, तूफान, बारिश कुछ भी हो.
यह भी पढ़ें: 1 घंटे 43 मिनट की वो फिल्म, जिसमें दिखेगा काले जादू का खौफनाक खेल, घर बैठे इस OTT प्लेटफॉर्म पर देखें मूवी
पापा की ताकत बनना चाहती हैं प्रियंका कुमारी
प्रियंका बताती हैं कि उनके पिता चाट का ठेला लगाते हैं. वह अपनी जिंदगी का असली हीरो पापा को ही मानती हैं. वह बताती हैं कि वो एक स्टूडेंट हैं और सिविल सेवा की तैयारी कर रही हैं. वह अपना खर्चा खुद उठाना चाहती हैं. प्रियंका पिता की मदद के लिए बच्चों को ट्यूशन भी देती हैं ताकि कुछ कमाई हो सके और वह पापा का साथ दे सकें. वह कहती हैं कि रेहड़ी और पटरी वाले बिना रुके और थके काम करते हैं. उनकी कभी छुट्टी नहीं होती है. उनका मानना है कि अपने पापा की मेहनत की वजह से ही वह यहां तक पहुंच पाई हैं.
देखिए ‘केबीसी 17’ का प्रोमो
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 7 मिनट की थ्रिलर फिल्म, इंसान के भेष में राक्षस की कहानी; क्लाइमेक्स में बड़ा ट्विस्ट
अमिताभ बच्चन भी हुए भावुक
प्रियंका की बात को सुनकर अमिताभ बच्चन भी भावुक हो जाते हैं. वह कंटेस्टेंट के पिता की और मुड़ते हैं और कहते हैं कि बेटी के बारे में वो इतना सोच रहे हैं, ये बहुत ही गर्व की बात है. इस पर प्रियंका के पिता ने भी अभिमान करते हुए कहा कि आज यह बेटी की वजह से ही है कि वह अमिताभ जैसे दिग्गज को साक्षात देख पा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘मैं शादी या बच्चे नहीं कर सकता…’, Ex गर्लफ्रेंड ने खोली रणवीर इलाहाबादिया की पोल! शेयर किया स्क्रीनशॉट
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
10 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines