KBC 17 Ishit Bhatt Apology: अमिताभ बच्चन का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का सीजन 17 काफी चर्चा में है. शो में 10 साल के इशित भट्ट हाल ही में पहुंचे थे. इस दौरान वह बिग बी के साथ अपने बर्ताव को लेकर काफी सुर्खियों में रहा. उसे उसके बिहेवियर की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था. इशित ने अपने ओवरकॉन्फिडेंस की वजह से ही जीरो प्राइज मनी के साथ ही घर वापसी की थी. ट्रोलिंग और काफी आलोचना के बाद इशित ने अपने बर्ताव के लिए माफी मांगी है. उसने कहा कि वह घबरा गया था.
दरअसल, इशित भट्ट को जब सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन के साथ बर्ताव के लिए ट्रोल किया गया तो 5वीं क्लास के इस कंटेस्टेंट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर किया है. इसे शेयर करने के साथ ही उसने बिग बी से अपने बर्ताव के लिए माफी मांगी है. इशित ने अपना ‘केबीसी’ का अपना वीडियो शेयर कर लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा, ‘मैं कौन बनेगा करोड़पति में अपने बर्ताव के लिए तहे दिल से माफी मांगना चाहता हूं. मैं जानता हूं कि इसकी वजह से बहुत से लोगों को दुख हुआ, जिस तरीके से मैंने बात की उससे लोगों को ठेस पहुंची और अनादरपूर्ण लगा. मुझे सच में इसके लिए पछतावा है.’
यह भी पढ़ें: KBC 17 में दिवाली धमाका! कृष्णा अभिषेक ने अमिताभ बच्चन से पूछी फीस, बिग बी बन सुनील ग्रोवर भी छाए
इशित भट्ट बोला- ‘मैं नर्वस हो गया था’
इतना ही नहीं, इशित ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, ‘उस पल मैं नर्वस हो गया थ और मेरा एटिट्यूड पूरी तरह से गलत तरीके से दिखा. लेकिन, मेरा भाव बेरुखा नहीं था. मैं अमिताभ बच्चन सर और केबीसी की टीम का दिल से आदर करता हूं. मुझे यहां पर एक सीख मिली कि शब्द और कर्म हमारी पहचान दर्शाते हैं. मैं वादा करता हूं कि भविष्य में मैं और भी विनम्र, सम्मानजनक और विचारशील रहूंगा. जिन लोगों ने मेरा साथ दिया इसके लिए सभी का धन्यवाद. मुझे इस गलती से सीखने का मौका दिया.’
देखिए इशित भट्ट की पोस्ट
यह भी पढ़ें: Diwali BOX Office Collection: 5 साल 6 फिल्में 4 रहीं हिट, एक तो 200 करोड़ की कमाई के बाद भी रही एवरेज
‘केबीसी 17’ में क्या हुआ था?
बहरहाल, अगर केबीसी 17 में इशित भट्ट के एपिसोड की बात की जाए तो इशित ने हॉट सीट पर आते ही अपने बेरुखा व्यवहार दिखाया था. जब बिग बी उन्हें शो के नियम समझाना शुरू करते हैं वैसे ही वो उन्हें रोकते हुए कहता है, ‘मुझे ये नियम बताने की जरूरत नहीं है. मैं पहले से ही सब कुछ जानता हूं.’ वहीं, जब शो में एक्टर सवाल करते हैं तो वो बिना ऑप्शन दिए ही जवाब देने लगा और बार-बार ऑप्शन को लॉक करने की बात कहता. इशित भट्ट अपने इसी व्यवहार की वजह से रामायण के एक सवाल पर फंस जाता है. उसने गलत जवाब दिया और जीरो प्राइज मनी के साथ घर वापसी की थी.
यह भी पढ़ें: हुमा कुरैशी का रिश्ता कंफर्म? एक्ट्रेस की कमर में हाथ डाले रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने दिया पोज, दिखी क्लोज बॉन्डिंग
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
6 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
8 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
10 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
10 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
12 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines