---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

अमिताभ बच्चन के KBC में आदित्य से पहले कौन-कौन बने करोड़पति? देखें विनर्स की अब तक की लिस्ट

KBC 17: अमिताभ बच्चन के केबीसी 17 को पहला करोड़पति मिल गया है। उत्तराखंड के आदित्य कुमार ने 1 करोड़ रुपये जीत लिए हैं। वहीं आज हम आपको कौन बनेगा करोड़पति के अब तक के विनर के बारे में बताने जा रहे हैं।

KBC 17: अमिताभ बच्चन का सबसे चर्चित शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ अपने 17वें सीजन को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो जारी किया है जिसमें हॉट सीट पर उत्तराखंड के आदित्य कुमार बैठे हैं। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन उनसे 7 करोड़ का सवाल पूछ रहे हैं। इससे ये तो तय है कि आदित्य 1 करोड़ का सवाल जीतकर इस सीजन के पहले करोड़पति बन गए हैं। चलिए आपको उन कंटेस्टेंट्स के बारे में बताते हैं जो आदित्य से पहले शो में करोड़पति बनकर चमक चुके हैं। आइए जानते हैं इस लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

यह भी पढ़ें: KBC 16: अमिताभ बच्चन ने श्रावणी को दिया खास तोहफा, फराह खान ने भी दिखाई दरियादिली

---विज्ञापन---

पहले सीजन में कौन बना करोड़पति?

कौन बनेगा करोड़पति का पहला सीजन साल 2000 में आया था। इस सीजन में भारतीय सिविल सेवा तैयारी कर रहे स्टूडेंट हर्षवर्धन नवाथे ने 1 करोड़ रुपये जीता था। हर्षवर्धन बिग बी के इस शो के पहले करोड़पति के रूप में सामने आए थे। इसके बाद पांचवें सीजन में बिहार के सुशील कुमार ने 5 करोड़ जीतकर नाम रोशन किया था। वहीं छठे सीजन में पंजाब की सनमीत कौर साहनी ने 5 करोड़ की मोटी रकम अपने नाम की थी।

सातवें सीजन में मिले 2 करोड़पति

अमिताभ बच्चन के इस शो में 7वें सीजन में दो करोड़पति मिले थे। उनका नाम ताज मोहम्मद रंगरेज और फिरोज फातिमा था। इन दोनों कंटेस्टेंट्स ने 1-1 करोड़ रुपये जीते थे। करोड़पति बनने का सिलसिला यहां नहीं रुका साल 2017 में आए सीजन 9 में झारखंड की अनामिका मजूमदार ने 1 करोड़ जीते थे। इसके बाद 10वें सीजन में बिनिता जैन करोड़पति बनी थीं। असम की बिनिता ने 1 करोड़ रुपये जीतकर अपनी जीत हासिल की थी। सीजन 12 में शो दो करोड़पति मिले थे। इनमें पटना के अनिल कुमार और मनोज कुमार रैना शामिल थे। दोनों ने 1-1 करोड़ रुपये जीते थे।

---विज्ञापन---

पिछले साल कौन बना करोड़पति?

वहीं सीजन 14 में कविता चावला ने 1 करोड़ रुपये जीते थे। इसके बाद सीजन 15 में शो को दो करोड़पति मिले थे। इसमें जसकरण सिंह और जसनील कुमार का नाम शामिल था। इन दोनों कंटेस्टेंट्स ने 1-1 करोड़ रुपये जीते थे। वहीं पिछले साल आए सीजन 16 में जम्मू कश्मीर के चंदर प्रकाश करोड़पति बने थे। उन्होंने एक करोड़ के सवाल का जवाब देकर अपने ज्ञान का परिचय दिया था और वो 1 करोड़ रुपये जीत गए थे। अब साल 2025 में आए 17वें सीजन में उत्तराखंड के रहने वाले आदित्य कुमार करोड़पति बन गए हैं।

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर की जरूरत क्यों पड़ी? KBC 17 में कर्नल सोफिया ने अमिताभ को बताई इनसाइड स्टोरी

First published on: Aug 18, 2025 01:40 PM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

हिमानी शर्मा News 24 में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 4 साल का अनुभव है. इससे पहले वो Amar Ujala और Jagran New Media में काम कर चुकी हैं. हिमानी एंटरटेनमेंट से जुड़ी ट्रेडिंग और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज लिखती हैं. इसके साथ-साथ वेबसाइट के लिए कई सेलेब्रिटी इंटरव्यू भी कर चुकी हैं. चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से BJMC किया है. उनसे himani.sharma@bagconvergence.in पर संपर्क कर सकते हैं.

Read More

Himani sharma

हिमानी शर्मा News 24 में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 4 साल का अनुभव है. इससे पहले वो Amar Ujala और Jagran New Media में काम कर चुकी हैं. हिमानी एंटरटेनमेंट से जुड़ी ट्रेडिंग और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज लिखती हैं. इसके साथ-साथ वेबसाइट के लिए कई सेलेब्रिटी इंटरव्यू भी कर चुकी हैं. चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से BJMC किया है. उनसे himani.sharma@bagconvergence.in पर संपर्क कर सकते हैं.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola