हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

KBC 16 के 5 सवाल, जो घुमा देंगे दिमाग, ज्ञान के पुजारी भी जवाब देने में होंगे कन्फ्यूज!

Kaun Banega Crorepati Questions.
विज्ञापन

KBC 16 Questions: अमिताभ बच्चन का क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16‘ इन दिनों दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रहा है। शो में कई प्रतियोगी आए जिन्होंने 50 लाख रुपये की रकम जीती लेकिन शो को ‘करोड़पति’ अभी तक नहीं मिला है। जाहिर है कि 15वें सवाल तक कई प्रतियोगी पहुंचे लेकिन जवाब के अभाव में उन्होंने खेल को क्विट करना बेहतर समझा। बता दें कि KBC 16 अपना आधा पड़ाव पार कर चुका है। इस आधे सीजन में आने वाले प्रतियोगियों से अब तक कई धुरंधर सवाल पूछे गए जिनका जवाब देना काफी मुश्किल रहा है। आज हम आपको ऐसे ही 5 सवाल बताएंगे जिन्हें शो के दौरान प्रतियोगी से पूछा गया। इन सवालों के जवाब आपके दिमाग को घुमाने के लिए काफी हैं। खुद प्रतियोगी भी  इन सवालों के जवाब नहीं दे सके।

‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में अभी तक 5 ऐसे सवाल पूछे गए हैं, जो सबसे ज्यादा पेचीदा रहे हैं। इनमें पहला सवाल आता है, नागालैंड से जुड़ा जिसे शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने प्रतियोगी से पूछा था। सवाल ये था कि

1. इंडिया में मौजूद स्टेट नागालैंड की ऑफिशियल लैंग्वेज क्या है?
a. हिंदी
b. इंग्लिश
c. असामी
d. नागा

विज्ञापन

इस सवाल का जवाब अधिकतर लोगों के दिमाग में ऑप्शन 3 आया होगा लेकिन इसका सही जवाब ‘इंग्लिश’ है।

2. ओलंपिक मेडल को जीतने वाली फर्स्ट इंडियन फीमेल कौन है?
a. पीटी उषा
b. साइना नेहवाल
c.  कर्णम मल्लेश्वरी
d. मैरी कॉम

विज्ञापन

इस सवाल का सही जवाब बहुत कम लोगों को पता होगा। आपको बता दें कि इसका सही जवाब ‘कर्णम मल्लेश्वरी’ है।

3. कौन सा देश है जो कॉफी का सबसे बड़ा उत्पादक है?

विज्ञापन

a.  कोलंबिया
b.  ब्राजील
c. भारत
d. इंडोनेशिया

अगर आपके दिमाग में भारत आ रहा है तो आप बिल्कुल गलत हैं क्योंकि इस सवाल का सही जवाब ‘ब्राजील’ है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: उसने मेरे सामने पैंट उतारी और… ‘नागिन’ एक्ट्रेस के साथ हुई थी गंदी हरकत

4. कौन सी नदी के ऊपर भाखड़ा-नांगल बांध बनाया गया है?

विज्ञापन

a. नर्मदा
b. सतलुज
c. यमुना
d. गंगा

इस सवाल का सही जवाब ‘सतलुज नदी’ है।

विज्ञापन

5. फर्स्ट इंडियन सेलिब्रिटी कौन है जिसने ऑस्कर अवॉर्ड जीता?

a. भानु अथैया
b. सत्यजीत रे
c. एआर रहमान
d. गुलजार

विज्ञापन

आपको बता दें कि इस सवाल का सही जवाब ‘भानु अथैया’ है।

गौरतलब है कि कौन बनेगा करोड़पति 16 में पूछे गए इन सवालों का जवाब कम लोगों को ही पता होगा। अधिकतर ऐसे होंगे जिन्हें भी इन जवाबों में काफी कन्फ्यूजन होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola