KBC 16: सोनी लिव (Sony Liv) पर आने वाले टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति 16 (Kaun Banega Crorepati 16) का इन दिनों हाइप बना हुआ है। इस शो में हॉट सीट पर वो कंटेस्टेंट बैठते हैं जो ज्ञान के धनी होते हैं। बीते दिन भी चेन्नई तमिलनाडु से आईं अपूर्वा ने प्याज के पकोड़े से जुड़े प्रश्न का फास्टर फिंगर फर्स्ट में जवाब दिया और हॉट सीट पर आकर बैठीं। उन्होंने अपनी बातों से अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को तो हंसाया ही साथ में ऑडियंस भी अपनी हंसी को रोक नहीं पाई। लेकिन गेम की बात करें तो एक छोटी सी गलती उनके लिए मुसीबत बन गई और वो 3 लाख 20 हजार हार गईं। वो सिर्फ 3 लाख 20 हजार लेकर अपने घर को गईं। राजनीति से जुड़े इस सवाल का जवाब देने में अपूर्वा चूक गईं, आप बताइए क्या आप जानते हैं इस प्रश्न का उत्तर?
एक गलती बनी परेशानी का सबब
अपूर्वा ने शो में बताया कि वो एचआर की नौकरी कर चुकी हैं, लेकिन अब वो एक गृहणी हैं। उन्होंने अच्छा गेम खेला लेकिन सिर्फ 3 20 हजार लेकर ही वो घर को गईं। वो 6 लाख 40 हजार के सवाल पर पहुंच गई थीं, लेकिन एक गलती से नीचे आ गिरीं। दरअसल एक्ट्रेस के सामने जब 6 लाख 40 हजार रुपये का प्रश्न आया तो उन्हें इस प्रश्न का उत्तर नहीं पता था, हालांकि उनके पास तीनों लाइफ लाइन थीं, लेकिन उन्होंने एक सबसे बड़ी गलती की और डबल डिप को चुना।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: ताजा वोटिंग ट्रेंड से जानें 7 नॉमिनेट कंटेस्टेंट से कौन होगा आउट? कौन टॉप
लाइफ लाइन भी नहीं कर सकी सपोर्ट
जान लें कि डबल डिप लाइफ लाइन वैसे तो बहुत काम की होती है, लेकिन ये तभी लेनी चाहिए जब आप इस बात पर कंफर्म हो की दो ऑप्शन में से एक 100 प्रतिशत सही होगा। इस लाइफ लाइन को लेने के बाद न तो कंटेस्टेंट क्वीट कर सकता और न ही कोई और लाइफ लाइन का इस्तेमाल कर सकता। अपूर्वा ने बस यहीं चूक कर दी और इस लाइफ लाइन को लेकर फंस गई। उनके द्वारा बताए गए दोनों ही उत्तर गलत निकले। अब जान लेते उस राजनीति से जुड़े उस सवाल के बारे में और उत्तर भी।
प्रश्न: रियासतों को भारत में एकीकृत करने के लिए गठित, राज्य मंत्रालय के सचिव के रूप में किन्हें चुना गया था?
ऑप्शन:
A. सी डी देशमुख
B. वी पी मेनन
C. बी कल्याण
D. एम ओ मथाई
उत्तर: हालांकि प्रश्न सच में कठिन है लेकिन अपूर्वा इसका उत्तर देकर अच्छी राशि जीत सकती थीं, लेकिन एक गलती की वजह से वो हार गईं। इस प्रश्न का सही उत्तर है ऑप्शन B. बी पी मेनन। हालांकि कंटेस्टेंट ने ऑप्शन C. बी कल्याण और ऑप्शन D. एम ओ मथाई बताया जो गलत थे।
यह भी पढ़ें: सीरियल किसर संग डेब्यू करने वाली नेहा शर्मा का बिहार से क्या कनेक्शन? बोल्ड फोटो-वीडियो से भरा पड़ा इंस्टाग्राम
संबंधित खबरें
Drishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
10 mins agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
8 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
10 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
11 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
13 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
14 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
15 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
16 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
18 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines