KBC 16: ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ (Kaun Banega Crorepati 16) इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। हर किसी को ये शो काफी पसंद आ रहा है। अब शो है ही इतना खास कि देखने वाले ज्ञान की बातें सीख ही जाते हैं। जब से शो शुरू हुआ है हर दिन कोई न कोई ऐसा कंटेस्टेंट आता है जो अपनी छाप छोड़ जाता है। अब बीते दिन का ही ले लो, जब अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर ओडिशा की श्रावणी (Shravani) बैठीं। उन्होंने न सिर्फ अपने ज्ञान का अच्छा प्रदर्शन किया बल्कि एक अच्छा अमाउंट भी जीता। लेकिन 25 लाख जीतने से चूक गईं, जबकि वो इसका उत्तर भी जानती थीं। ये प्रश्न खेल से जुड़ा था जिसका उत्तर जानते हुए भी श्रावणी 12 लाख 50 हजार रुपये हार गईं। अब आप बताएं कि क्या आप जानते हैं सही उत्तर?
क्या था सवाल?
ओडिशा से आई श्रावणी एक सरकारी पद पर तैनात हैं। उन्होंने अपने ज्ञान से शानदार खेल खेला और अच्छी राशि भी जीती। श्रावणी ने बताया कि उनकी शादी होने वाली हैं। हालांकि उन्होंने अच्छा खेल खेला लेकिन वो 25 लाख के प्रश्न का जवाब नहीं दे पाईं। अब हम नीचे प्रश्न दे रहे हैं तो चलिए आप ही बता दीजिए कि क्या है इसका उत्तर?
यह भी पढ़ें:Amitabh Bachchan की शादी में क्या था ‘मेन्यू’? ‘बिग बी’ ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
प्रश्न: इंग्लिश लीग फुटबॉल में खेलने वाली पहली भारतीय महिला, अदिति चौहान अपने पहले इंग्लिश लीग मैच में किस क्लब के लिए खेली थी?
ऑप्शन:
A. लीड्स यूनाइटेड
B. लेस्टर सिटी
C. बर्मिंघम सिटी
D. वेस्ट हैम यूनाइटेड
उत्तर: श्रावणी जिस प्रश्न का सही उत्तर नहीं दे पाईं उसका जवाब है ऑप्शन ‘D’ वेस्ट हैम यूनाइटेड। आपको पता था क्या ये, अगर हां तो फेसबुक के कमेंट बॉक्स में जरूर लिखना।
श्रावणी जवाब जानते हुए भी नहीं जीत पाई
श्रावणी ने वैसे को इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए फोन कॉल की लाइफ लाइन भी ली लेकिन वो उनके काम न आ सकी। हालांकि डबल डिप की लाइफलाइन भी थी लेकिन उत्तर अच्छे से पता न होने पर उन्होंने रिस्क नहीं लिया और शो से क्विट कर लिया। अमिताभ बच्चन ने उन्हें 12 लाख 50 हजार का चेक दिया, इसके अलावा उन्हें उनके ज्ञान के लिए सोना का सिक्का और फैन का कूपन भी मिला। इसके अलावा केबीसी के मंच पर उन्हें फराह खान ने उनकी शादी में कैटरिंग का काम करने का ऑफर भी दिया।
यह भी पढ़ें: KBC 16 के मंच पर ‘बिग बी’ ने हनीमून का किया जिक्र, सुनते ही शरमा गईं श्रावणी
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
23 mins agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
2 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
3 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
8 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
9 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
9 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
9 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
11 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
19 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines