KBC 16: ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ (Kaun Banega Crorepati 16) अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का ऐसा शो है जिसमें सूरत का कोई महत्व नहीं है, बल्कि ज्ञान के बल पर ही इंसान हॉट सीट पर बैठता है। हर दिन अमिताभ बच्चन के सामने वाले बैठने वाले कंटेस्टेंट किसी न किसी के लिए प्रेरणा बनते हैं। बीते दिन केबीसी 16 (KBC 16) के एपिसोड में पंजाब की पटवारी रचना रानी बिग बी के सामने आईं जिन्हें खुद पर यकीन ही नहीं हो रहा था कि वो फास्टर फिंगर फर्स्ट जीत गई हैं। हालांकि उन्होंने अच्छा गेम खेला लेकिन एक गलती की वजह से वो 1 लाख 60 हजार से सीधे 10 हजार की रकम पर आ गिरीं। आप बताइए क्या आपके पास है उस प्रश्न का उत्तर?
प्रश्न: इनमें से किन्होंने एक लेख लिखे थे, जो द फर्स्ट इंडियन वार ऑफ इंडिपेंडेंस 1857-1859 नामक पुस्तक में प्रकाशित हुए?
ऑप्शन:
A. जीसेप गारीबाल्डी
B. एडम स्मिथ
C. अब्राहम लिंकन
D. कार्ल मार्क्स
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड इंडस्ट्री में क्यों हो रहे हैं इतने तलाक, AR Rahman की पत्नी Saira की वकील का खुलासा
उत्तर: इस प्रश्न का सही उत्तर हालांकि रचना के पास नहीं था, लेकिन उन्होंने तुक्का लगाते हुए जवाब में कहा ऑप्शन B एडम स्मिथ। हालांकि ये गलत था और सही उत्तर था ऑप्शन D कार्ल मार्क्स।
उतावलापन ले डूबा
रचना पंजाब की पटवारी पद पर आसीन हैं। उन्होंने गेम में आने के बाद से ही हर प्रश्न में उतावलापन दिखाया। इसी का नतीजा निकला की वो 1 लाख 60 हजार जीतने के बजाए सीधे 10 हजार पर पहुंच गईं। से प्रश्न दुग्नास्त्र के अंतर्गत आया जिसमें उन्होंने प्रश्न सुनते ही बजर बट्टू दबा दिया। लेकिन जैसे ही ऑप्शन उनके सामने आया तो उनका दिमाग चकरा गया। उन्होंने गलत उत्तर दिया जिसके बाद वो घर सिर्फ 10 हजार लेकर गईं।
अमिताभ बच्चन के हाथों से पिया पानी
रचना का नाम जैसे ही हॉट सीट पर बैठने के लिए पुकारा गया तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। अमिताभ बच्चन ने उन्हें कहा कि आप बैठ जाएंगी कुर्सी पर या गोद में उठाकर बैठाना पड़ेगा। इस पर वो हंस पड़ी और बोलीं कि मैं रोई नहीं तो आपको मेरे आंसू पोछने का मौका नहीं मिला। लेकिन आप मुझे अपने हाथों से पानी ही पिला दो। फिर क्या था इतना कहने पर बिग बी ने उन्हें अपने हाथों से पानी पिलाया।
यह भी पढ़ें: Anil Kapoor संग डेब्यू, Madhuri Dixit की कहलाईं हमशक्ल, हादसे ने बदली जिंदगी
संबंधित खबरें
कौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
39 mins agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
2 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
3 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
5 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
6 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
8 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
9 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines