KBC 16: ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ (Kaun Banega Crorepati 16) वो मंच है जहां पर ज्ञानी लोग आते हैं और अपने ज्ञान का परिचय देते हैं। इन दिनों केबीसी 16 जूनियर (KBC 16 Junior) वीक चल रहा है जिसमें छोटे बच्चे आकर अपनी नॉलेज के बल पर न सिर्फ अपने पेरेंट्स का नाम रोशन करते हैं, बल्कि इनाम राशि जीतकर अपने भविष्य में देखे जाने वाले सपनों को भी साकार करते हैं। बीते दिन के एपिसोड में आए पार्थ उपाध्याय (Parth Upadhyay) भी उन्हीं में से एक हैं जिन्होंने न सिर्फ गेम को बहुत ही शानदार तरीके से खेला, बल्कि माइथोलॉजी की नॉलेज का अद्भुत प्रदर्शन किया। पार्थ 25 लाख जीत अपने घर गए लेकिन जवाब जानते हुए 25 लाख हार भी गए जिसका कहीं न कहीं उन्हें दुख भी हुआ। अब हम आपके लिए महाभारत से जुड़े इस प्रश्न को लेकर आ रहे हैं बूझो तो जानें।
उत्तर जानते हुए भी हारे 25 लाख
जिस प्रश्न पर पार्थ की गाड़ी हारी वो उसका उत्तर जानते थे, लेकिन फिर भी कॉन्फिडेंस न होने की वजह से उन्होंने गेम से क्विट कर लिया। अमिताभ बच्चन के चेहरे पर भी इस बात का थोड़ा सा दुख देखने को मिला क्योंकि कहीं न कहीं पार्थ ने अपने अद्भुत खेल और बातों से उनका दिल जीत लिया था। आइए आपके सामने महाभारत से जुड़े उस प्रश्न को लेकर आते हैं।
प्रश्न: महाभारत के अनुसार, इनमें से किसका वध उसी नाम के एक गंधर्व ने किया था?
ऑप्शन:
A. चित्रांगद
B. विचित्रवीर्य
C. शांतनु
D. पांडू
उत्तर: इस प्रश्न का उत्तर पार्थ जानते थे लेकिन उन्होंने डाउट होने की वजह से क्वीट कर लिया। हम आपको बता दें कि इस प्रश्न का सही उत्तर है ऑप्शन A. चित्रांगद।
पार्थ ने अमिताभ बच्चन को बताया भविष्य
शो में पार्थ ने अपने कई सारे ज्ञान और जानकारी के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि उन्हें हाथ देखना भी आता है। ये सुनते ही अमिताभ अपनी कुर्सी से उठ गए और पार्थ को अपना हाथ दिखा अपना भविष्य पूछा। फिर क्या था उन्होंने भी बता दिया कि आपके आने वाले करियर में कोई बाधा नहीं है।
इसके साथ ही उन्होंने कुछ ऐसा भी कह दिया जिसे जान बिग बी के माथे पर चिंता की लकीर भी आ गई। उन्होंने कहा कि आपके अंगूठे के पास जो ये चौकोर बॉक्स बने हैं वो ये बताते हैं कि आपके सिर के ऊपर काफी सारी जिम्मेदारी है। इसे सुनते ही एक्टर तुरंत अपनी कुर्सी पर जा बैठे।
यह भी पढ़ें: Daljeet Kaur और Shalin Bhanot की प्रेम कहानी का विलेन कौन? तीसरी के लिए दूसरे पति ने दिया धोखा
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
6 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
8 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
9 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
10 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines