KBC 16: अमिताभ बच्चन का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ (kaun banega crorepati 16) एक ऐसा शो है जो कब किसकी किस्मत पलट दे किसी को नहीं पता। ऐसे कई सारे कंटेस्टेंट इस शो में आए और उनकी किस्मत ही बदल गई। हालिया एपिसोड में भी ऐसा ही कुछ हुआ और एक चाय बनाने वाला कंटेस्टेंट ने अपने ज्ञान के बल पर 25 लाख जीते। हम बात कर रहे हैं हॉटसीट पर बैठने वाले मिंटू सरकार (mintu sarkar) की जो पश्चिम बंगाल के रायगंज से आए थे। उन्होंने जिस सवाल का जवाब दे 25 लाख जीते वो रामायण से जुड़ा था। चलिए आप बताइए क्या आपके पास है उस प्रश्न का उत्तर?
10 पास मिंटू ने दिया शानदार ज्ञान का परिचय
केबीसी एक ऐसा मंच है जहां पर हर इंसान ज्ञान के दम पर हॉट सीट पर आकर बैठता है। इस शो में पश्चिम बंगाल से आए मिंटू सरकार ने अच्छा गेम खेला। आपको बता दें कि वो सिर्फ 10वीं पास हैं लेकिन ज्ञान इतना है कि बड़े-बड़े धुरंधर उनके आगे फेल हैं। मिंटू के काम की बात करें तो वो एक चाय की दुकान चलाते हैं जिससे उनका घर चलता है। उनकी कमाई सिर्फ 3000 रुपये महीना है, और जब वो केबीसी के मंच पर आए थे तो उनके अकाउंट में सिर्फ 400 रुपये थे।
यह भी पढ़ें:Avinash Mishra का कॉमेडी अवतार, Bigg Boss 18 में कब-किन साथियों की उतारी नकल
पिता की मौत के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे
मिंटू ने फास्टर फिंगर फर्स्ट को जीत हॉट सीट पर अपनी जगह पक्की की। इसके बाद उन्होंने अमिताभ बच्चन को अपनी आपबीती सुनाई जिसे सुन बिग बी भी भावुक हो गए। मिंटू ने बताया की उनके पिता की मौत के बाद घर की सारी जिम्मेदारी उन्हीं के ऊपर आ गई थी। ऐसे में वो चाय की दुकान में काम करने लगे और अपनी मां के साथ घर में हाथ बंटाने लगे।
यह भी पढ़ें:Bigg Boss 18 में कब-कब एक्सपोज हुए रिश्ते? दोस्तों ने उतारा पीठ में खंजर
इस सवाल का जवाब दे जीते 25 लाख
मिंटू सरकार ने अपने ज्ञान के दम पर केबीसी के सेट पर 25 लाख रुपये जीते। जिस प्रश्न का उत्तर दे वो लखपति बने वो रामायण से जुड़ा था। उनसे पूछा गया था कि-
प्रश्न- वाल्मीकि रामायण के अनुसार, अहिल्या को किस ऋषि ने श्राप दिया था?
उत्तर: इस प्रश्न का सही उत्तर था ऋषि गौतम। इस प्रश्न का उत्तर दे मिंटू पल भर में भी लखपति बन गए।
इस प्रश्न पर अटकी गाड़ी नहीं जीत पाए 50 लाख
प्रश्न- अगर दुनिया का दूसरा सबसे ऊंचा पर्वत K2 है, तो K1 नामक पर्वत को आज किस नाम से जाना जाता है?
इसका उत्तर देने से मिंटू चूक गए और लेकिन इसका सही उत्तर था माशरब्रम। हालांकि मिंटू ने क्वीट कर सही फैसला लिया क्योंकि उनके पास सही उत्तर था ही नहीं।
यह भी पढ़ें: Avinash Mishra ने एक्सपोज की Bigg Boss की गेम, नो इविक्शन पर उठाए ये सवाल
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
11 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
13 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
14 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines