KBC 16: ‘केबीसी 16’ (KBC 16) के सेट पर वही धूरंधर आते हैं जिनके अंदर हुनर होता है। ज्ञानदार, दमदार इस शो में हर दिन कोई न कोई ऐसा आता है जिसकी कहानी और जर्नी लोगों को प्रभावित करती है। बीते दिन के एपिसोड में भी एक ऐसी ही कंटेस्टेंट इस शो में आई हैं जिन्होंने अपनी कहानी सुना लोगों का दिल जीत लिया। विपरीत परिस्थितियों में भी गिव अप नहीं किया और मेहनत के दम पर हॉटसीट पर आईं। आज उनका शानदार गेम भी देखने को मिलेगा जिसे खेल वो लखपति बन अपने घर जाएंगी। आइए जानते हैं हर्षा की कहानी उन्हीं की जुबानी।
कमजोरी में ताकत बनीं बहन
बीते दिन के ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ (Kaun Banega Crorepati 16) के एपिसोड में हर्षा उपाध्याय (Harsha Upadhyay) नाम की एक कंटेस्टेंट आई हैं। वो जैसे ही हॉटसीट पर तो हूटर बज गया। ऐसे में अब हर्षा अपने अद्भुत ज्ञान का परिचय आज वाले एपिसोड में देंगी। लेकिन सोनी लिव के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ प्रोमो वायरल हो रहे हैं जिसमें उन्होंने अपनी कहानी के बारे में बताया। हर्षा ने बताया कि उन्हें एक बीमारी है जिसकी वजह से वो चल फिर नहीं पाती थीं। उनके सीधे पैर में परेशानी है जिस वजह से उनकी दीदी एक पिलर बनकर उनके साथ खड़ी रहीं। उन्होंने अपनी बहन को ही अपनी पूरी दुनिया बना लिया है। हर्षा ने कहा कि अब वो अपनी दीदी को पूरी दुनिया घुमाना चाहती हैं।
यह भी पढ़ें: राखी KBC देख सकें इसलिए अमिताभ बच्चन ने बदला था शूटिंग शेड्यूल, डायरेक्टर ने सुनाया किस्सा
बहन के लिए दीदी ने शादी की कुर्बान
हर्षा उपाध्याय ने बताया कि उनके पैर में जो परेशानी है वो क्या है वो आज भी डॉक्टर पता नहीं कर पाए हैं। दो लोग भी मिलकर उनके पैर को अकेले नहीं उठा सकते। उनकी दीदी ने हमेशा हर परिस्थिति में उनका साथ दिया। मेरी देखभाल करने के लिए उन्होंने अपनी शादी ही नहीं की और हमेशा मेरे लिए एक पिलर की तरह बनीं रहीं। हर्षा ने बताया कि वही थीं जिनकी वजह से वो डिप्रेशन में नहीं आई।
दीदी को घुमाना चाहती हैं दुनिया
हर्षा ने बताया कि उनकी बहन ने अपनी सारी खुशियां कुर्बान कर दी और अपनी बहन के लिए उनकी सारी दुनिया बन गईं। अब वो अपनी बहन को पूरी दुनिया घुमाना चाहती हैं। हालांकि अभी गेम पूरा हुआ नहीं है, लेकिन शो के बीच में एक प्रोमो में दिखाया गया कि वो 25 लाख के सवाल पर पहुंच गई हैं। हालांकि ये तो अभी पता नहीं है कि वो कितनी राशि जीतने में कामयाब हो पाती हैं।
यह भी पढ़ें: रॉ एजेंट लक्की बिष्ट कौन? जिनकी बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री? इंटरव्यू में रिवील की जर्नी
संबंधित खबरें
Breaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
5 mins agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
38 mins ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
57 mins agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
8 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
10 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
12 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
16 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines