KBC 16 Junior: ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16’ (Kaun Banega Crorepati Season 16) में तो एक नहीं बल्कि ज्यादा कंटेस्टेंट करोड़पति बन अपने घर को लौटे। लेकिन अब शुरू हो गया है केबीसी 16 जूनियर (KBC 16 Junior), जिसमें छोटे-छोटे बच्चे आ रहे हैं और अपने ज्ञान का परिचय दे रहे हैं। अब तक आए बच्चों में से कोई भी करोड़पति तो नहीं बना है, लेकिन बीते दिन के एपिसोड के बीच में एक प्रोमो दिखाया गया जिसमें एक कंटेस्टेंट 1 करोड़ के सवाल पर पहुंच जाता है। वहीं एक और बच्चा है जो 50 लाख तक के सवाल पर पहुंच गया है। हालांकि सस्पेंस बरकरार है कि इनमें से कोई केबीसी 16 जूनियर का पहला करोड़पति बन पाएगा या नहीं।
केबीसी 16 जूनियर में इस बच्चे ने जीते 50 लाख (KBC 16 Junior first crorepati)
केबीसी 16 जूनियर में अब तक कई सारे बच्चे आए हैं, लेकिन उनमें से कोई भी 50 लाख रुपये जीत नहीं पाया है। अब बीते दिन के एपिसोड में आए दिल्ली के युवान मिनोचा ने 12 लाख 50 हजार जीते (KBC Junior contestant won 50 lakhs)। तो महाराष्ट्र के उत्कर्ष हॉट सीट पर बैठे हैं। वहीं बीते दिन शो के बीच में एक प्रोमो भी दिखाया जिसमें दिखाया गया कि एक बच्चा 50 लाख रुपये जीत जाता है। अमिताभ बच्चन ये भी कहते हैं कि आप केबीसी 16 जूनियर के पहले ऐसे कंटेस्टेंट हैं जो 50 लाख रुपये जीते हैं।
यह भी पढ़ें: ऐसा विलेन जिसके आगे फीके थे सुपरस्टार, जिसने मौत को देखा करीब से, मोटापे ने किया करियर बर्बाद
क्या बनगें सीजन 16 के पहले करोड़पति? (KBC 16 Junior 1 crore question)
केबीसी 16 जूनियर (Amitabh Bachchan KBC 16 Junior) में बीते दिन शो के बीच में दिखाए गए प्रोमो में कंटेस्टेंट जिसका नाम अभी पता नहीं है ने 50 लाख जीत लिए ये तो कंफर्म हो गया है। अब वो एक करोड़ के सवाल पर आ गए हैं। देखने वाली बात ये होगी कि वो कंटेस्टेंट 1 करोड़ के सवाल का जवाब दे पाएंगे या नहीं जिस पर अभी सस्पेंस बरकरार है।
दिल की बात करने पर इस कंटेस्टेंट को आई शर्म
केबीसी 16 जूनियर में एक नया खेल खुला है। जिसमें हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट का भेजा स्कैन किया जाता है। वहीं स्कैन किए गए माइंड में से कुछ फाइल निकलती हैं। पहले 50 लाख जीतने वाले कंटेस्टेंट के माइंड से भी कुछ फाइल निकली जिसमें उनके दिल से जुड़ी फाइल सामने आई। अमिताभ बच्चन ने कहा कि इस फाइल को खोलते हैं तो इस पर वो बोले नहीं, नहीं सामने पापा मम्मी बैठे हैं, इसे अभी नहीं खोलना और ये कहते हुए वो शर्म से (KBC Junior contestant shy moment) लाल हो गए।
यह भी पढ़ें: KBC 16 Junior: 25 लाख जीतने से क्यों चूका 10 साल का युवान? क्या था सवाल का जवाब
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
6 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines