KBC 16: कौन बनेगा करोड़पति 16 जूनियर (Kaun Banega Crorepati 16 Junior) वीक चल रहा है। इसमें पंजाब आर्यन हांडा ने पार्टिसिपेट कर न सिर्फ अपने ज्ञान का परिचय दिया बल्कि इस सीजन के पहले जूनियर करोड़पति बन पंजाब का नाम आर्यन 10वीं क्लास के छात्र हैं और उन्होंने शानदार खेल खेल दिखा दिया कि उनमें कितनी काबिलियत है। उन्होंने जिस प्रश्न का जवाब दे 50 लाख रुपये जीते वो भी जान लेते हैं और साथ में उस प्रश्न के बारे में भी जान लेते हैं जिसे न दे पाने की वजह से वो 1 करोड़ जीतने से चूक गए।
इस प्रश्न का जवाब दे जीते 50 लाख
आर्यन ने बहुत अच्छा गेम खेला और 50 लाख रुपये जीत अपने घर को गए। ये जान लेते हैं कि वो कौन सा प्रश्न था जिसका उत्तर देकर वो केबीसी 16 जूनियर के पहले 50 लाख जीतने वाले कंटेस्टेंट बन गए। आइए उस प्रश्न को जान लेते हैं।
प्रश्न: इनमें से कौन सा स्थान 19वीं शताब्दी में राजा विक्टर इमैनुएल द्वितीय के शासन में एकीकृत हुआ था?
ऑप्शन:
A. इंग्लैंड
B. पुर्तगाल
C. इटली
D. फ्रांस
उत्तर: इस प्रश्न का बिना किसी लाइफ लाइ की मदद से आर्यन ने बहुत आसानी से दिया। आप भी जान लें कि इस प्रश्न का उत्तर ऑप्शन C. इटली है।
यह भी पढ़ें: KBC 16 Junior: दिव्यांग भाई के लिए रोई ‘हेती’, आंसू पोंछने के लिए Amitabh Bachchan ने छोड़ी कुर्सी
इस प्रश्न का जवाब नहीं था आर्यन के पास
आर्यन केबीसी 16 जूनियर के पहले ऐसे कंटेस्टेंट हैं जो एक करोड़ के सवाल पर पहुंचे। उन्होंने 50 लाख रुपये तो जीते लेकिन एक करोड़ के सवाल पर गाड़ी अटक गई। आप जानते हैं इतिहास से जुड़े इस प्रश्न का उत्तर?
प्रश्न: पेनफील्ड और कमार्गो-जैनौगेरा क्या कर रहे थे, जब उन्हें वो क्षुद्रग्रह, जिसके बारे में माना जाता है कि उसी से डायनासोर समाप्त हुए थे के द्वारा बनाया गया क्रेटर मिला?
ऑप्शन:
A. हीरों का खनन
B. नहर के लिए सर्वेक्षण
C. प्राचीन खंडहरों का अध्ययन
D. तेल की खोज
उत्तर: इस प्रश्न का उत्तर देने में आर्यन को कठीनाई हुई, उन्होंने गेम से क्वीट कर लिया। उनसे जब प्रश्न का उत्तर पूछा गया तो उन्होंने कहा ऑप्शन C. प्राचीन खंडहरों का अध्ययन। हालांकि ये गलत था और सही जवाब है ऑप्शन D. तेल की खोज।
इसरो में जाना चाहते हैं आर्यन
आर्यन ने शो में बताया कि जब चंद्रयान 3 की न्यूज आई तो उनके अंदर इस बारे में जानने की एक्साइटमेंट बढ़ गई। उन्होंने कहा कि उन्हें चंद्रमा, ग्रहों, गैलेक्सी, और सितारों के बारे में जानने की काफी इच्छा रहती है और वो गूगल पर इस बारे में रिसर्च करते रहते हैं। उन्होंने खेल में अपना शानदार प्रदर्शन कर 50 लाख रुपये जीते।
देश का भविष्य सुरक्षित हाथों में है क्यों बोले बिग बी
बिग बी ने गेम में आर्यन के ज्ञान की तारीफ की और बोले कि भारत का भविष्य अच्छे हाथों में है, कारण बैठे हैं हमारे सामने।आप 15 साल की उम्र में इसरो के बारे में बात कर रहे हैं; मैं उस उम्र में अपना पायजामा भी नहीं बांध पाता था। आपको बधाई, मेरी कामना है कि आपका सपना सच हो।
आर्यन ने 45 सेकेंड में 3 रूबिक क्यूब्स किए सॉल्व
आर्यन ने न सिर्फ प्रश्नों का उत्तर दे सभी बड़ी इनाम राशि जीती, बल्कि 45 मिनट में 3 रूबिक क्यूब सॉल्व कर सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने कहा था कि कोविड के समय में उन्हें क्यूब सॉल्व करने का शौक लगा और वो आदत बन गई और अब कु कुछ ही देर में इसे सॉल्व कर लेते हैं। ऐसे में सेट पर उनका टेस्ट लिया गया जिसमें 90 सेकेंड में 3 क्यूब्स सॉल्व करने थे, लेकिन आर्यन ने सिर्फ 45 सेकेंड में तीनों क्यूब्स को सॉल्व कर सभी को हैरान कर दिया।
यह भी पढ़ें: KBC 16: उत्तर जानते हुए 25 लाख हारे पार्थ, ‘महाभारत’ से जुड़े इस सवाल का जवाब जानते हैं आप?
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
4 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
6 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
7 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
9 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
10 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
11 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines