KBC 16 Junior: ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ (Kaun Banega Crorepati 16) एक ऐसा शो है जहां पर ज्ञान की जरूरत है न कि ग्लैमर की। इस मंच पर वो ही आता है जो अपार ज्ञान के सागर में गोते खाता हो। केबीसी के सेट पर हर दिन ऐसे लोग आते हैं जिनसे प्रेरणा मिलती है। इन दिनों ‘केबीसी 16’ जूनियर (KBC 16 junior) आ रहा है जिसमें छोटे बच्चे अपने ज्ञान का परिचय दे रहे हैं। बीते दिन के एपिसोड में एक 11 साल का छोटा सा बच्चा जो छठी क्लास में पढ़ता है जिसका नाम है युवराज आया। जैसा उसका नाम है उसका दिल और दिमाग भी बिल्कुल वैसा ही है। उसने न सिर्फ अच्छा खेल खेला बल्कि अपनी बातों से लोगों के दिल को भी मोह लिया।
लेकिन एक पल ऐसा भी आया जब सबकी आंखें छलक पड़ीं। ऑडियंस के साथ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी आंसू नहीं रोक पाए। पिता की मौत के बाद कैसे एक छोटा सा बच्चा घर और मां का सहारा बन गया आइए आपको भी बताते हैं…
मां के लिए बनना चाहता है ताकत
केबीसी 16 के मंच पर बीते दिन दिल्ली के युवराज शेट्टी आए थे। उन्होंने हंसते-हंसते ऐसा खेल खेला कि अमिताभ भी उसके फैन हो गए। चेहरे पर हंसी लेकिन दिल में दर्द छुपाए बैठे इस बच्चे ने जब कहा कि वो अपनी मां के लिए ताकत बनना चाहते हैं तो इस बात पर एक बार के लिए तो बिग बी भी मौन हो गए थे। दरअसल उन्होंने बताया कि दो साल पहले उनके पापा गॉड के पास चले गए हैं, तब से उनकी मां हमेशा रोती रहती हैं। वो नहीं चाहते कि वो रोएं और इसलिए वो अपनी मां की ताकत और सहारा बनना चाहते हैं। छोटे से बच्चे के मुंह से इतनी बड़ी बात को सुन वहां बैठी ऑडियंस के साथ अमिताभ बच्चन भी रो पड़े।
यह भी पढ़ें: 11 साल के लिटिल अर्जुन बने लखपति, बिस्किट के सवाल पर अटकी गाड़ी, आप जानते हैं जवाब?
लेना है एक घर
केबीसी 16 जुनियर में एक नया एंगल जुड़ा है भेजा स्कैन। इसमें जो भी कंटेस्टेंट हॉट सीट पर बैठता है सबसे पहले उसका भेजा स्कैन किया जाता है और फिर उसमें से निकलती हैं कुछ फाइलें। युवराज का भी भेजा स्कैन हुआ तो उसमें से एक फाइल निकली जिसमें उन्होंने अपनी इच्छा बताई थी। उनकी विश है कि वो एक बड़ा घर खरीदें, जिसे जान अमिताभ ने उनसे इसका कारण पूछा तो वो बोले कि उनके और उसकी नानी-मौसी के घर में 40-50 किलोमीटर का फासला है।
ऐसे में वो रोज नहीं मिल पाते। युवराज ने कहा कि वो एक बड़ा घर ले लेंगे तो उसमें सभी साथ में रहेंगे। इस बात को सुन सभी हैरान हो गए कि इतना छोटा सा बच्चा और सोच उम्र से ज्यादा बड़ी।
बिग बी के सामने डाल दिए सवाल
अब तक तो केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन शो में आए कंटेस्टेंट के सामने सवाल डालते थे। लेकिन बीते दिन के शो में तो उल्टा ही हो गया। दरअसल युवराज ने अमिताभ से कहा कि उनकी एक इच्छा है कि वो उनकी सीट पर बैठे और ‘बिग बी’ हॉट सीट पर बैठें। हुआ भी ऐसा ही और युवराज ने एक के बाद एक अमिताभ के सामने कई सवाल डाले जिसका उन्होंने उत्तर भी दिया। बीते दिन का शो बड़ा ही मजेदार रहा जिसे देख हंसी भी आई और आंखें भी नम हुई।
यह भी पढ़ें: ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ की कमाई में आई गिरावट, जानें लेटेस्ट कलेक्शन
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines