हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

KBC 16 Junior: 50 लाख जीतने से चूके 9 साल के भाविक, क्या आप जानते हैं इतिहास से जुड़े इस प्रश्न का उत्तर?

KBC 16 Junior: अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति 16 जूनियर में बीते दिन भाविक गर्ग नाम के एक कंटेस्टेंट ने पार्टिसिपेट किया उन्होंने अच्छा गेम खेला और 25 लाख रुपये जीते, लेकिन वो 50 लाख के प्रश्न का जवाब देने से चूक गए जो इतिहास से जुड़ा था

विज्ञापन

KBC 16 Junior: ‘कौन बनेगा करोड़पति 16 जूनियर’ (Kaun Banega Crorepati 16 Junior) इन दिनों लोगों को काफी एंटरटेन कर रहा है। पहले ‘केबीसी 16’ में व्यस्क कंटेस्टेंट ने अपने हुनर का परिचय दिया। अब बारी आई है नन्हें बच्चों की जो इन दिनों ‘केबीसी 16 जूनियर’ (KBC 16 Junior) के सेट पर धमाल मचा रहे हैं। बीते दिन शो में आए भाविक गर्ग (Bhavik Garg) ने शानदार गेम खेला और अपने ज्ञान के दम पर 25 लाख रुपये जीत घर को गए। हालांकि वो 50 लाख रुपये जीतने से चूके और इतिहास से जुड़े प्रश्न का उत्तर नहीं दे पाए। आपके सामने लेकर आ रहे हैं वो प्रश्न जो बना भाविक के लिए मुसीबत…

प्रश्न: दुनिया के जासूसी उपन्यासों में से एक, ‘द मूनस्टोन’, एक रत्न पर आधारित है, जिसके लिए माना जाता है कि वो इनमें से किस शासक के पास था?

ऑप्शन

A. सम्राट पृथ्वीराज चौहान
B. मीर ओस्मान अली खान
C. शाहजहां
D. टीपू सुल्तान

उत्तर: आपको देखने से ही पता लग गया होगा कि सवाल सच में एक छोटे बच्चे के हिसाब से काफी कठिन था। ऐसे में भाविक ने अपनी समझदारी बताते हुए शो से क्विट कर लिया। जब उनसे एक उत्तर को गेस करने के लिए कहा गया तो उन्होंने उत्तर दिया ऑप्शन C. शाहजहां जो गलत निकला। इस प्रश्न का सही उत्तर है ऑप्शन D. टीपू सुल्तान।

यह भी पढ़ें:  5वीं के बच्चे की ‘विराट’ नॉलेज से अमिताभ हैरान, साढ़े 12 लाख जीतने से चूका

भाविक ने खुद को बताया इंट्रोवर्ट

भाविक ने शो में अपने बारे में बात करते हुए कहा कि वो काफी इंट्रोवर्ट इंसान हैं। दरअसल जब अमिताभ ने कंटेस्टेंट से पूछा कि क्या वो कभी क्लास के मॉनिटर बने हैं तो भाविक ने कहा कि वही तो प्रॉब्लम है, मैं काफी इंट्रोवर्ट हूं ऐसे में मैडम से कह ही नहीं पाता कि मैं मॉनिटर बनना चाहता हूं। इस पर अमिताभ बोलते हैं कि तो आप भी अपने भाई की तरह ही एक्सट्रोवर्ट बनिए।

बिग बी के घर डिनर करने का मिला इंविटेशन

भाविक इतने ज्यादा इंटेलिजेंट हैं कि उन्होंने सुपर संदूक में 10 के 10 प्रश्नों का सही उत्तर देकर इतिहास रच दिया। अमिताभ ने कहा कि आप केबीसी 16 जूनियर के पहले ऐसे कंटेस्टेंट हैं जिन्होंने सभी प्रश्नों का सही उत्तर दिया है और आप हमारे घर पर डिनर के लिए आमंत्रित हैं। बिग बी ने भाविक से मेन्यू पूछा तो वो बोले पनीर लबाबदार, दही और रोटी खाएंगे।

यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan से पूछा 7 करोड़ का सवाल! मजाकिया अंदाज में बोले- ‘मेरी नौकरी तो गई’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें