KBC 16 Junior: ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16’ (Kaun Banega Crorepati Season 16) में पहले बड़े लोग अपने ज्ञान का परिचय देने आए थे। अब इन दिनों ‘केबीसी 16 जूनियर’ (KBC 16 Junior) चल रहा है। ये शो 2 हफ्ते चलने वाला है जिसमें 10 बच्चों ने भागीदारी की है। 2 दिन पहले के एपिसोड में दिल्ली के युवराज सेठी आए जिन्होंने अपने ज्ञान का शानदार परिचय तो दिया ही साथ में अपने पापा की कहानी सुना ऑडियंस सहित अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को भी रुला दिया। वहीं उन्होंने ‘बिग बी’ (Big B) की कुर्सी पर भी अपनी नजर डाली जिससे बिग बी तो मानो डर ही गए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि तुम तो मेरी नौकरी छीन लोगे। आइए बताते हैं पूरा किस्सा…
युवराज ने डाली बिग बी की कुर्सी पर नजर
छोटे से युवराज ने हॉट सीट पर आते ही सबसे पहले तो अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीता और फिर सीधे नजर डाली होस्ट की कुर्सी पर। जी हां उन्होंने कहा कि मेरी एक इच्छा है कि मैं आपकी सीट पर बैठूं। अमिताभ बच्चन तो पहले हैरान हो गए और फिर उन्होंने हामी भर दी। युवराज सीट से उठे और बाहर की ओर जाकर होस्ट के गेटअप में आए और सीट पर बैठ गए। बिग बी कंटेस्टेंट वाली सीट पर बैठे और युवराज सेठ के हाव भाव देख बोले कि भाई साहब हमारी नौकरी तो गई।
यह भी पढ़ें: 5वीं के बच्चे की ‘विराट’ नॉलेज से अमिताभ हैरान, साढ़े 12 लाख जीतने से चूका
युवराज ने ‘बिग बी’ के सामने डाले सवाल
युवराज ने बड़े ही अच्छे तरीके से एक अच्छे होस्ट की तरह सबसे पहले तो जनता का अभिवादन किया और फिर बिग बी के सामने एक के बाद एक कई सारे सवाल डाले। बिग बी ने 1 करोड़ तक के सवाल के जवाब दिए और 7 करोड़ के सवाल पर आते ही वो युवराज से बोले इधर आ। इतना कहते ही वहां बैठी ऑडियंस की ताली की गड़गड़ाहट हो गई और अमिताभ ने युवराज की तारीफ भी की।
युवराज ने बताई पापा की कहानी
दिल्ली से आए युवराज सेठी ने केबीसी 16 जूनियर में हॉट सीट पर बैठ अपने ज्ञान से 25 लाख रुपये जीते। वहीं उन्होंने अपने पापा के बारे में भी बात की जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने कहा कि वो अपनी मां के लिए पावर बनना चाहते हैं क्योंकि जब से पापा गॉड के पास गए हैं तब से उनकी मॉम रोती ही रहती हैं। दरअसल युवराज के पिता की मौत 2 साल पहले हुई थी। बच्चे की ऐसी हिम्मत को देख न सिर्फ ऑडियंस बल्कि बिग बी भी भावुक हो गए। कंटेस्टेंट की मां ने कहा कि उनका बेटा बहुत ही स्ट्रांग है जो हर समय पॉजिटिव रहता है।
यह भी पढ़ें: छठी क्लास के युवराज ने जीते 25 लाख, नहीं दे पाए 50 लाख के प्रश्न का जवाब, क्या आप जानते हैं?
संबंधित खबरें
‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
11 mins agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
2 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
3 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
5 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
5 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
6 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
8 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
10 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines