KBC 16: ‘फूलों का तारों का सबका कहना है एक हजारों में मेरी बहना है… एक हजारों में मेरी बहना है… सारी उम्र हमें संग रहना है’… ये गाना केबीसी 16 जूनियर (KBC 16 Junior) में आई ‘हेती’ और उसके दिव्यांग भाई ‘प्रथम’ पर एकदम सटीक बैठता है। गुजरात से आई इस कंटेस्टेंट की कहानी सुन ऑडियंस समेत अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी रो पड़े। हेती जैसे ही हॉट सीट पर आई तो वो रोने लगी, इस पर अमिताभ ने पूछा कि क्या हुआ तो वो बोलीं कि मैं अपने भाई की सबसे अच्छी दोस्त हूं, और मेरे अलावा कोई उससे दोस्ती नहीं करता। ‘बिग बी’ (Big B) ने पूछा क्यों तो पता चला कि उसका भाई दिव्यांग है। उसकी कहानी सुन सभी इमोशनल हो गए।
हेती के बेस्ट फ्रेंड हैं प्रथम
हेती ने बताया कि उसका भाई प्रथम उसका बेस्ट फ्रेंड है। वो एक स्पेशल चाइल्ड है तो कोई भी उसके साथ खेलना पसंद नहीं करता। वो ही अपने भाई के साथ खेलती हैं, उसे पढ़ाती हैं और उसका ख्याल रखती हैं। अपने भाई के बारे में बात करते हुए वो बोलीं- मैं चाहती हूं कि मेरे भाई के बहुत सारे दोस्त हों, लेकिन मेरा भाई अनोखा है तो सब उसको इग्नोर करते हैं। इतना बोलने के बाद वो रोने लगीं।
यह भी पढ़ें:Bigg Boss 18 का घर बना जंग का मैदान, अविनाश और दिग्विजय के बाद इन कंटेस्टेंट के बीच मचा घमासान
अमिताभ बच्चन ने कुर्सी छोड़ पोंछे हेती के आंसू
हेती को रोते देख अमिताभ बच्चन का दिल भी पसीज गया और वो अपनी कुर्सी से तुरंत उठे और हेती की ओर गए। उन्होंने टिशू पेपर हाथ में लिए तो हेती ने उन्हें लेने के लिए हाथ बढ़ाया तो बिग बी बोले नहीं मैं अपने हाथों से आंसू पोछेंगे। एक्टर के ऐसा करने से उन्होंने अपने फैंस का दिल जीत लिया।
कितने जीतकर को गई हेती
हेती ने अच्छा खेल खेला और वो 12 लाख 50 हजार जीतने में सफल हुईं। हालांकि वो 3 लाख 20 हजार रुपये का सवाल देने से चूक गईं जिसका दुख उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा था। उन्होंने ये भी बताया कि इस जीती हुई राशि से वो क्या करेंगी। उन्होंने कहा कि जब वो 18 साल की हो जाएंगी तो इन पैसों से अपने बेस्ट फ्रेंड और भाई के साथ वर्ल्ड टूर करेंगी और बाकी पैसे अपने पेरेंट्स को देंगी।
यह भी पढ़ें: ‘रामलीला’ के दौरान हुई ‘रासलीला’, एक KISS से खिला प्यार का फूल, बने कपल ‘दुआ’ हुई कबूल
संबंधित खबरें
'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
1 hr agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
2 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
3 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
3 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
4 hrs agoLIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
4 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
5 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
15 hrs agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
19 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, पत्नी ज्योति ने की दुआ
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines