Kaun Banega Crorepati 16: अमिताभ बच्चन का गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16‘ पिछले काफी समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो में अब तक कई धुरंधर प्रतियोगी आ चुके हैं, जिन्होंने शो में मोटी रकम जीती है। एक खिलाड़ी तो 1 करोड़ रुपये जीतकर करोड़पति भी बना। हालांकि कुछ ऐसे प्रतियोगी भी रहे हैं, जिनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। कुछ ऐसा ही देखने को मिला प्रतियोगी रणवीर रघुवंशी के साथ जब वो अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे।
पिछले एपिसोड में रणवीर ने 80,000 रुपये जीते थे वहीं दूसरे एपिसोड में जब उनसे 1,60,000 रुपये के लिए सवाल पूछा गया तो इसका जवाब वो नहीं दे पाए और उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। क्या आपको 1,60,000 रुपये के लिए पूछे गए सवाल का सही जवाब पता है?
एक सवाल में फंस गए रणवीर
बता दें कि एपिसोड के दौरान प्रतियोगी रणवीर रघुवंशी से कई सारे सवाल पूछे जाते हैं, जिनका सही जवाब देकर वो 80,000 रुपये जीत जाते हैं। इस दौरान वो बिग बी से बातचीत में खुलासा करते हैं कि उन्हें अपनी जिंदगी में किसी लड़की का इंतजार है।
बातचीत के बाद उनसे अगला सवाल पूछा जाता है, जिसकी रकम 1,60,000 रुपये होती है। सवाल का जवाब रणवीर को पता नहीं होता है, इसलिए वो लाइफ लाइन ‘वीडियो कॉल ए फ्रेंड’ की मदद लेते हैं। हालांकि सही जवाब नहीं मिलने पर प्रतियोगी अपनी तीसरी और आखिरी लाइफ लाइन ‘डबल डिप’ यूज करते हैं।
यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan के पिता की जिंदगी में कैसे आईं ‘मां’, KBC 16 के मंच पर सुनाया किस्सा
क्या था सवाल?
शो में 1,60,000 के सवाल का जवाब देने के लिए प्रतियोगी रणवीर रघुवंशी लाइफ लाइन ‘डबल डिप’ के जरिए ऑप्शन ‘ए’ चुनते हैं। हालांकि उनका जवाब गलत हो जाता है, इसके बाद रणवीर आखिरी ऑप्शन चुनते हैं और वो भी गलत निकल जाता है। इसके बाद वो सीधे 10,000 पर आ जाते हैं। अमिताभ बच्चन ने जो सवाल पूछा था और जिसका जवाब रणवीर रघुवंशी नहीं दे सके वो एक फोटो पर दिखाया गया निशान था और उसका सवाल था, ‘यह राजमार्ग पर स्थित किन दो शहरों को जोड़ने के लिए प्रस्तावित किया गया था?’ इस सवाल के 4 ऑप्शन थे…
1. खार्तूम, जुबा
2. सियोल, प्योंगयांग
3. कीच, मास्को
4. जेरूसलम, मक्का
बिग बी ने दी थी सलाह
क्या आपको इस सवाल का जवाब पता है? अगर नहीं पता तो बता दें कि इसका सही जवाब ‘सियोल, प्योंगयांग’ है। इस तरह गलत जवाब देने पर रणवीर रघुवंशी को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि हारने के बाद अमिताभ बच्चन ने प्रतियोगी से कहा कि वो सवाल के दौरान बार-बार उनसे तस्वीर के पास जाकर देखने के लिए कह रहे थे, क्योंकि उस पर कुछ लिखा था। बता दें कि अगर रणवीर अमिताभ बच्चन की बात मान लेते तो शायद वो 1,60,000 रुपये जीत सकते थे।
संबंधित खबरें
जाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
36 mins agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
2 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
22 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines