Kaun Banega Crorepati 16: महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16‘ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। शो के दौरान उन्हें प्रतियोगियों के साथ हमेशा ही दिलचस्प बातें, किस्से और कहानियां शेयर करते हुए देखा जाता है। वहीं खेलने आए प्रतियोगी भी अपने मन की इच्छा बिग बी के सामने रखने से पीछे नहीं रहते। हालिया एपिसोड में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसकी उम्मीद शायद अमिताभ बच्चन ने भी नहीं की होगी।
बता दें कि केबीसी के मंच पर क्विज खेलने आए एक प्रतियोगी ने नेशनल टीवी पर महानायक अमिताभ बच्चन को कॉफी डेट पर चलने के लिए कहा। ये सुन बिग बी भी हैरान रह गए।
प्रतियोगी ने पूछा कॉफी डेट के लिए
जाहिर है कि अमिताभ बच्चन के फैंस सिर्फ इंडिया में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में हमेशा से ऐसे प्रतियोगी आते रहे हैं, जिन्होंने बिग बी के सामने कई बार अपनी इच्छाएं व्यक्त की हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला इस शो के हालिया एपिसोड में जब एक प्रतियोगी ने उनसे कॉफी डेट पर चलने के लिए कहा। दरअसल, शो में राजस्थान की प्रदीप कौल बेनीपाल नाम की एक प्रतियोगी आई जिसने अमिताभ बच्चन से कॉफी डेट के लिए पूछा।
शो के दौरान प्रतियोगी प्रदीप कौल बेनीपाल ने अमिताभ बच्चन से रिक्वेस्ट किया कि उन्हें पूरे नाम से न बुलाकर सिर्फ ‘प्यारी’ नाम से बुलाया जाए। इस दौरान मजेदार बात करते हुए प्रतियोगी ने कॉफी डेट पर चलने के लिए कहा। ये सुनने के बाद पहले तो अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए। इसके बाद उन्होंने एक दिलचस्प प्रतिक्रिया दी। उन्होंने शो की टीम से मंच पर कॉफी लाने की रिक्वेस्ट की। साथ ही मजेदार डेट के लिए मूड सही करने के लिए लाइट बदलने की बात भी कही।
यह भी पढ़ें: KBC 16: Amitabh Bachchan की शर्त पूरी करने वाले तीन प्रतियोगी कौन? क्या मिलेगा तोहफा?
बिग बी ने बताई अपनी दिनचर्या
शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने अपनी दिनचर्या के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि किस तरह से वो सुबह काम पर पहुंचते हैं और फिर रात को निकलते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं सुबह काम पर पहुंचता हूं, पहली चीज जो मैं करता हूं वह आप सभी के बारे में पूछना है। मैं सिर्फ इसलिए नहीं कर रहा हूं क्योंकि आप हैं, मेरा असल में यही मतलब है।’
अमिताभ बच्चन ने आगे कहा, ‘मैं सबसे पहले यही पूछता हूं कि दर्शक आ गए हैं क्या, वो सही से बैठ गए हैं और उनकी देखभाल की जा रही है। जब हम तैयारी करते हैं तो आप सब यहीं बैठते हैं। हम आपका समय बिल्कुल बर्बाद नहीं करना चाहते हैं। इसलिए हमारी कोशिश रहती है कि आप लोग बैठ जाएं और हम तुरंत शो शुरू कर दें।’
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
16 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
18 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines