KBC 16: ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ ( Kaun Banega Crorepati 16) सोनी टीवी पर प्रसारित होता है जिसे अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) होस्ट करते हैं। इस शो में बीते दिन बतौर कंटेस्टेंट आईं डॉक्टर अनुजा ने अपनी कहानी सुनाई जिसे सुन अमिताभ बच्चन भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाए। वहीं उन्होंने अपने शानदार गेम से 12 लाख 50 हजार रुपये भी जीते। आइए जान लेते हैं डॉक्टर की कहानी
माता-पिता ने खेती कर पढ़ाया
अनुजा एक होम्योपैथिक डॉक्टर हैं, वहीं उनके दोनों भाई भी डॉक्टर हैं। जैसे ही अनुजा को अमिताभ बच्चन ने डॉक्टर अनुजा कहकर संबोधित किया तो उन्होंने खुश होकर कहा कि इसका सारा श्रेय उनके माता-पिता को जाता है। उन्होंने कहा की वो लोग खेती करते हैं और इसी से उनका घर चलता है। कभी तो खेती अच्छी हो जाती हैस लेकिन कभी बिल्कुल नहीं होती, क्योंकि आज के समय में खेती पूरी तरह से क्लाइमेट पर निर्भर हो गई है।
यह भी पढ़ें:पूर्व CM का बेटा जिसने ‘एंटरटेनमेंट’ कर मचाया ‘धमाल’, एक बार फिर ‘मस्ती’ करने को तैयार
मां ने मंगलसूत्र गिरवी रख कराई डॉक्टरी
अनुजा ने केबीसी 16 के सेट पर अपनी स्ट्रगल भरी कहानी सुनाई। उन्होंने कहा कि उन्होंने बचपन से बहुत दुख देखे हैं। एक बार तो ऐसा समय आ गया था कि बारिश न होने की वजह से खेती ही नहीं हुई। हालत बहुत खराब हो गई थी। लेकिन अनुजा के माता-पिता ने ठान लिया था कि उनके बच्चे उनकी तरह परेशान नहीं होंगे। ऐसे में मां ने अपना मंगलसूत्र गिरवी रख बेटी की पढ़ाई जारी रखी। उनकी मां ने कहा कि एक औरत के लिए उसका मंगलसूत्र ही सबसे ज्यादा प्यारा होता है, लेकिन उन्होंने बच्चों के आगे अपने प्यार को कुर्बान कर दिया।
इस प्रश्न का उत्तर देने से चूकी अनुजा
अनुजा ने अपने ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीनों लाइफ लाइन का इस्तेमाल करके 12 बाहर लाख रुपये जीते। लेकिन एक प्रश्न का उत्तर देने से चूक गईं और 25 लाख न जीत पाईं। वो प्रश्न जिसका उत्तर अनुजा के पास नहीं था वो है-
प्रश्न: 1928 में अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ की आम सभा में किस शहर में 88 तारामंडलों की आधिकारिक सीमाओं को स्वीकृति दी गई थी?
ऑप्शन:
A. लॉसैन
B. लायडेन
C. लाइपजिम
D. लिंज
उत्तर: इस प्रश्न का उत्तर अनुजा के पास नहीं था और न ही कोई लाइफलाइन उनके पास बची थी। ऐसे में उन्होंने अक्लमंदी दिखाते हुए शो से क्वीट कर लिया। इस प्रश्न का सही उत्तर है ऑप्शन B. लायडेन।
यह भी पढ़ें: Karanveer Mehra पर एलिनिमेशन का खतरा! टाइम गॉड टास्क में रजत दलाल को मारा धक्का
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
15 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
18 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
18 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
19 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines