हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

KBC 16 के पहले करोड़पति चंद्र प्रकाश कौन? जो सर्जरी के सहारे जिंदा, 7 करोड़ जीतते अगर...

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन का क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16‘ पिछले काफी समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। ये एक ऐसा शो है, जिसे लोग अपनी नॉलेज के लिए भी देखना पसंद करते हैं। अब तक शो में कई प्रतियोगी आए हैं, जिन्होंने अमिताभ बच्चन के पूछे गए सवालों का सही जवाब देकर 50 लाख रुपये तक की रकम जीती है। हालांकि बीते दिन शो में आए प्रतियोगी चंद्र प्रकाश ने अपनी उम्दा नॉलेज के दम पर अपना नाम शो के रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया है। वो इस 16वें सीजन के पहले करोड़पति बन गए हैं।

HT की रिपोर्ट के मुताबिक, 15वें सवाल का सही जवाब देने वाले चंद्र प्रकाश को 1 करोड़ रुपये की धनराशि के साथ एक कार भी गिफ्ट में दी गई है। आइए जानते हैं कि कौन हैं करोड़पति बन चुके चंद्र प्रकाश?

कौन हैं करोड़पति बन चुके चंद्र प्रकाश

बता दें कि 22 साल के चंद्र प्रकाश कश्मीर के रहने वाले हैं और UPSC एस्पिरेंट्स हैं। शो के दौरान उन्होंने अपनी इमोशनल जर्नी पर बात की और बताया कि जब उनका जन्म हुआ था, उस वक्त उनके घर में बेटे के पैदा होने की खुशी थी। हालांकि पैदा होने के बाद उन्हें आंत में ब्लॉकेज की दिक्कत का सामना करना पड़ा। चंद्र प्रकाश की मां ने बताया कि जन्म के एक दिन बाद ही चंद्र प्रकाश की सर्जरी करानी पड़ गई थी।

विज्ञापन

पैदा होते ही करानी पड़ गई थी सर्जरी

चंद्र प्रकाश की मां ने बताया कि एक दिन के बच्चे की इतनी बड़ी सर्जरी होना उनके लिए बहुत मुश्किल रहा। उन्हें लगता था कि सर्जरी के बाद उनका बेटा ठीक हो जाएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। चंद्र प्रकाश ने बताया कि उन्हें हेल्थ से जुड़ी बहुत सारी दिक्कते थीं। अब तक उनकी 7 सर्जरी हो चुकी है और डॉक्टर ने उन्हें अगली सर्जरी कराने के लिए कहा है। चंद्र प्रकाश ने बताया कि उनके पेरेंट्स की पूरी जमा पूंजी उनके इलाज में लग गई। हेल्थ इंश्योरेंस भी नहीं मिल सका क्योंकि उन्हें जन्म से दिक्कत थी।

केबीसी के मंच पर आने की थी जिद

छोटी सी उम्र में इतना दर्द झेल चुके चंद्र प्रकाश को काफी वक्त तक बिस्तर पर रहना पड़ा। शो के दौरान उन्होंने बताया कि लोगों को लगता था कि कभी बिस्तर ने नहीं उठ पाएंगे तो पढ़ाई तो बहुत दूर की बात है। हालांकि लोगों की बात को झूठ साबित करते हुए चंद्र प्रकाश ने अपनी हेल्थ पर काबू पाया और पूरा फोकस पढ़ाई पर रखा। अमिताभ बच्चन से बात करते हुए चंद्र प्रकाश की मां ने कहा कि उनका बेटा बहुत जिद्दी है। वो जो ठान लेता है उसे पूरा करता है। केबीसी के मंच पर आना उसकी जिद थी और इस जिद को उसने पूरा किया।

विज्ञापन

7 करोड़ के सवाल का सही था जवाब

चंद्र प्रकाश ने आगे बताया कि उन्हें लोगों का कर्ज उतारने और अपने पेरेंट्स की आर्थिक सहायता करने के लिए पैसों की जरूरत है। इसलिए वो केबीसी में आकर मोटी रकम जीतना चाहते हैं। बता दें कि शो के दौरान अपनी बेहतरीन नॉलेज के दम पर चंद्र प्रकाश ने सभी सवालों का सही जवाब दिया।

15वें सवाल का सही जवाब देने के बाद उन्होंने 1 करोड़ की रकम जीतकर इस सीजन के पहले करोड़पति होने का तमगा हासिल किया। हालांकि 7 करोड़ के सवाल के लिए जो सवाल उनसे पूछा गया था, उसका जवाब उनका सही था लेकिन वो रिस्क नहीं लेना चाहते थे। इसलिए चंद्र प्रकाश ने 1 करोड़ जीतते ही गेम को क्विट कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola