KBC 16: ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ (Kaun Banega Crorepati Season 16) को यूं ही नहीं ज्ञान दार, शानदार और दमदार कहा जाता है। इस शो में पहले बड़े लोगों ने अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। अब बारी है बच्चों की जी हां, बीते दिन यानी 4 नवंबर से ‘केबीसी 16’ (KBC 16) जूनियर शुरू हो गया है। इसमें 9 साल से लेकर 12 साल तक के 10 बच्चे शामिल हुए। पहले फास्टर फिंगर में पूछे गए प्रश्न का सबसे कम समय में जवाब दे हॉट सीट पर बैठने वाले अर्जुन अग्रवाल (Arjun Agarwal) इस सीजन के सबसे पहले हॉट सीट पर बैठने वाला जूनियर कंटेस्टेंट बन गए।
उन्होंने बहुत ही उम्दा खेल खेला और अपने ज्ञान का परिचय दे न सिर्फ माता-पिता को गर्व महसूस करवाया बल्कि ऑडियंस के साथ देशवासियों का दिल भी जीत लिया। लेकिन एक सवाल पर उनकी गाड़ी अटक गई और वो 13वें प्रश्न का जवाब नहीं दे पाए। अब हम आपके लिए उस प्रश्न को लेकर आए हैं अगर जवाब जानते हैं तो फेसबुक पेज पर अपना उत्तर लॉक करें वरना खबर में उत्तर जान अपने ज्ञान की कुंजी को और बढ़ाएं।
क्या था वो प्रश्न जिसका जवाब नहीं
प्रश्न: मारी बिस्किट का नाम किस देश के एक शाही व्यक्ति के नाम पर रखा गया है?
ऑप्शन:
A. इटली
B. रूस
C. मोनाको
D. फ्रांस
उत्तर: हालांकि इस सवाल का जवाब अर्जुन के पास नहीं था और उन्होंने समझदारी का परिचय देते हुए गेम से क्वीट कर लिया। लेकिन जब अमिताभ ने उनसे पूछा कि वो कौन सा सही उत्तर है गेस करो तो उन्होंने बताया इटली जो गलत निकला। इसका सही उत्तर हम आपको बता देते हैं दरअसल सही आन्सर है ऑप्शन B रूस।
यह भी पढ़ें: सिंघम अगेन या भूल भुलैया 3, चौथे दिन किसका बजा डंका
अर्जुन को केबीसी 16 के सेट से क्या-क्या मिला
अब ये जान लेते हैं कि अर्जुन को केबीसी 16 के सेट पर से अपने ज्ञान का शानदार परिचय देने के एवज में क्या-क्या मिला। सबसे पहले तो हॉट सीट पर बैठते ही कल्याण भव: आशिर्वाद के साथ उन्हें एक सोने का सिक्का मिला। इसके बाद उन्होंने 12 लाख 50 हजार की धनराशि जीती और गेम के अंत में एटमबर्ग की ओर से पंखे का गिफ्ट मिला। इसके अलावा अल्ट्रा टेक की ओर से भी एक खास भेट दी गई और केबीसी की ओर से उन्हें एक मेडल भी मिला।
अर्जुन किसे देंगे इनाम राशि
छत्तीसगढ़ से आए अर्जुन अग्रवाल से जब अमिताभ बच्चन ने पूछा कि आप जीती हुई राशि में से अपनी बहन को कितने पैसे देंगे तो उन्होंने बहुत अच्छा जवाब देते हुए कहा कि जितने वो मांगेगी। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि वो सारे पैसे मम्मी पापा को देंगे और अपनी बहन के लिए उसका पसंद का गिफ्ट देंगे। इस जवाब को सुन बिग बी का दिल भी गदगद हो गया।
इस सवाल का जवाब दे बने लखपति
अर्जुन ने शो में से 12 लाख 50 हजार रुपये जीते। उन्होंने जिस प्रश्न का जवाब दे छोटी सी उम्र में लाखों की इनाम राशि पाई वो था हमारे सौर मंडल के कुल द्रव्यमान या मास का कितना प्रतिशत सूर्य के हिस्से में है? इसके ऑप्शन थे A. 50 प्रतिशत, B. 75 प्रतिशत, c. 50 प्रतिशत से कम D. 99 प्रतिशत से अधिक। इसका सही उत्तर था ऑप्शन D यानी 99 प्रतिशत से अधिक।
यह भी पढ़ें: ‘सीरियल किलर को Salman Khan से ज्यादा तमीज’, Somy Ali ने एक्टर संग रिलेशनशिप पर फिर साधा निशाना
संबंधित खबरें
कैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
57 mins agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
2 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
3 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
4 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
5 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
6 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
7 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
7 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
8 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines