Amitabh Bachchan Remembers Ratan Tata on KBC 16: बिजनेसमैन रतन टाटा का निधन हाल ही में 10 अक्टूबर को 86 साल की उम्र में हुआ। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। ‘कौन बनेगा करोड़पति 16′ के हालिया एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने दोस्त रतन टाटा को एक बार फिर याद किया। शो के मेकर्स ने एक प्रोमो जारी किया है जिसमें बिग बी दिवंगत बिजनेसमैन रतन टाटा की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसमें अमिताभ ने बताया कि रतन टाटा कितने साधारण इंसान थे। उन्होंने उस खास पल को याद किया जब दोनों एक ही फ्लाइट में यात्रा कर रहे थे। बिग बी ने क्या कुछ कहा है, चलिए आपको बताते हैं।
रतन टाटा को अमिताभ बच्चन ने किया याद
केबीसी के नए एपिसोड में मेहमान के तौर पर एक्टर बमन ईरानी और फराह खान नजर आए। अमिताभ दोनों से रतन टाटा के बारे में जिक्र करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘रतन टाटा क्या आदमी थे, मैं बता नहीं सकता। वो सच में बहुत सरल इंसान थे। एक बार हम दोनों एक ही फ्लाइट में लंदन जा रहे थे।’
पैसों से जुड़ा मजेदार किस्सा
बिग बी ने आगे बात करते हुए बताया, ‘जब हम हीथ्रो एयरपोर्ट पर उतरे, तब जो लोग उन्हें लेने आने वाले थे, वो वहां नहीं थे। इसलिए रतन टाटा एक फोन बूथ में गए और मैंने कभी नहीं सोचा था कि वो ऐसा करेंगे। कुछ देर बाद वो मेरे पास आए और मुझे ये सुनकर विश्वास ही नहीं हुआ! उन्होंने कहा, ‘अमिताभ, क्या मैं तुमसे कुछ पैसे उधार ले सकता हूं? मेरे पास फोन करने के लिए पैसे नहीं हैं!’
रतन टाटा का देश के लिए योगदान
आपको बता दें रतन टाटा ने दो दशकों से ज्यादा समय तक ‘साल्ट से सॉफ्टवेयर’ समूह के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उन्होंने 10 अक्टूबर को दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। रतन टाटा के निधन पर सलमान खान, अजय देवगन, प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा जैसे कई बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर शोक जाहिर किया और उन्हें याद किया।
यह भी पढ़ें: मेल एक्टर को बनाया यौन उत्पीड़न का शिकार, मशहूर डायरेक्टर के खिलाफ केस दर्ज
संबंधित खबरें
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
38 mins agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
1 hr ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 hr agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 hr agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
13 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
13 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
23 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines