Amitabh Bachchan की कौन सी ख्वाहिश अधूरी? KBC 16 के मंच पर पहली बार किया जाहिर

Kaun Banega Crorepati 16: अमिताभ बच्चन ने अपने क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में अपनी ख्वाहिश के बारे में बात की। साथ ही बताया कि वो अगर उन्हें मौका मिला तो वो अपनी इच्छा को जरूर पूरा करना चाहेंगे।

Kaun Banega Crorepati

Kaun Banega Crorepati Questions.

Kaun Banega Crorepati 16: ‘कौन बनेगा करोड़पति 16‘ पिछले लंबे वक्त से काफी चर्चा में बना हुआ है। पिछले दिनों ही इस शो को अपना पहला करोड़पति मिला था, जिसने 1 करोड़ रुपये जीतकर अपना नाम इस सीजन के इतिहास में दर्ज करा लिया था। अब फैंस इंतजार कर रहे हैं कि शो में दूसरा करोड़पति कौन होगा? खैर शो के दौरान अमिताभ बच्चन प्रतियोगियों के साथ काफी हंसी-मजाक करते हुए दिखाई देते हैं।

कई बार बातों ही बातों में अपने मन की बात भी शेयर खुलकर सामने रखते हैं। कुछ ऐसा ही अमिताभ बच्चन ने फिर किया है। दरअसल, हाल ही में एक एपिसोड के दौरान बिग बी ने अपनी एक ख्वाहिश का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वो अपनी मर्जी से इंडियन आर्मी का हिस्सा बनना चाहेंगे।

बिग बी ने किया दिलचस्प खुलासा

सोनी टीवी पर टेलीकास्ट हो रहे शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में अमिताभ बच्चन को प्रतियोगियों के सामने कई बार अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें शेयर करते हुए देखा गया है। पिछले दिनों एक प्रतियोगी के सामने बिग बी ने अपनी एजुकेशन के बारे में अनसुना खुलासा किया था। जब शो में आईं प्रतियोगी कीर्ति ने कहा कि उनकी मैथ्स बहुत खराब थी, इस पर बिग बी ने कहा, ‘मैथ्स है ही वैसा सब्जेक्ट। हम भी बहुत मुश्किल से पास होते थे। ग्रेजुएशन में BSc किया लेकिन नंबर बहुत खराब आते थे। साइंस कभी समझ नहीं आई।’

बिग बी ने बताई अपनी ख्वाहिश

बिग बी की इस बात को सुनकर शो में मौजूद सभी लोग हंसने लगे थे। वहीं अब शो के दूसरे एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने अपनी अधूरी ख्वाहिश को बयां किया। शो के दौरान प्रतियोगी पंजाब के बुलढाणा की नेहा से मिलेंगे, जो मास्टर कंपलीट कर चुकी हैं और अब सेना में भर्ती होने की इच्छा रखती हैं। जब अमिताभ बच्चन को प्रतियोगी नेहा की इस विश के बारे में पता चला तो उन्होंने अपनी फिटनेस रूटीन पर बात की।

प्रतियोगी से बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन ने कहा कि कहा कि उन्हें भी इंडियन आर्मी में शामिल होने की इच्छा है। दरअसल, जब प्रतियोगी ने कहा कि इस देश का हर नागरिक सेना में शामिल होने का हकदार है। साथ ही बिग बी से फिल्मों में उनके द्वारा निभाए गए सेना के अधिकारी की भूमिका पर बात की तो अमिताभ बच्चन भी अपने मन में दबी ख्वाहिश को बयां करने से खुद को रोक नहीं सके।

सेना में भर्ती होना चाहते हैं महानायक

अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘मुझे पहली चीज जो सेना को लेकर आकर्षित लगती है, वो उनकी वर्दी है। इसे पहनने से पूरा माहौल बदल जाता है। साथ ही गंभीरता और अनुशासन की इच्छा मन में उत्पन्न होने लगती है। सेना में रहते हुए ही धैर्य का सही मतलब सीखने को मिलता है। ये हमें देश में आने वाली किसी भी स्थिति के लिए तैयार रखता है।’ बिग बी ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि हर किसी को सेना में शामिल होने के बारे में सोचना चाहिए। अगर मुझे मौका मिला तो मैं अपनी मर्जी से सेना में शामिल होना चाहूंगा।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ