KBC 16: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) वो एक्टर हैं जो बेशक अब फिल्मों में कम आते हों लेकिन अक्सर लाइमलाइट में बने रहते हैं। इन दिनों वो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ (Kaun Banega Crorepati 16) को होस्ट कर रहे हैं जिस वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए लोग बेताब रहते हैं। वहीं बिग बी भी अक्सर केबीसी के सेट पर अपनी लाइफ के कुछ दिलचस्प किस्से सुनाते रहते हैं। बीते दिन के शो में भी कुछ ऐसा ही हुआ जब एक्टर ने एक कंटेस्टेंट के सामने अपनी शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। जी हां, उन्होंने बताया कि उनकी शादी में क्या मेन्यू था। अब आप भी जान लो कि सदी के महानायक की शादी में क्या-क्या पकवान बने थे।
जया और अमिताभ की शादी की कहानी
आप लोग ये तो जानते हैं कि जया बच्चन (Jaya Bachchan) अमिताभ बच्चन की अर्धांगिनी हैं। ये भी जानते ही होंगे कि उनकी लव स्टोरी भी बड़ी दिलचस्प है। लेकिन क्या ये जानते हैं कि उनकी शादी में क्या बना था। अरे आपका भी यही उत्तर है कि नहीं! हमें कुछ-कुछ अंदाजा था, क्योंकि कम ही लोगों को इस बारे में पता है। लेकिन अब नेशनल टीवी पर खुद एक्टर ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि उनकी शादी में क्या खाना बना था और उन्होंने क्या खाया था?
यह भी पढ़ें:KBC 16 के मंच पर ‘बिग बी’ ने हनीमून का किया जिक्र, सुनते ही शरमा गईं श्रावणी
कैसे हुई थी अमिताभ-जया की शादी
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी की कहानी और उनकी लव स्टोरी भी बहुत ही खास है। दोनों के प्यार की कहानी शूटिंग के दौरान शुरू हुई और फिर प्यार परवान चढ़ा तो शादी कर ली। अमिताभ ने शो में बताया कि एक दिन घूमते-फिरते हम लोगों ने सोचा कि चलो शादी कर लेते हैं। बस फिर क्या था हो गई सिंपल सी शादी और आज दो बच्चों अभिषेक बच्चन और श्वेता नंदा बच्चन के वो पेरेंट्स हैं।
क्या था मेन्यू
अब ये जान लेते हैं कि उनकी शादी में क्या खाना बना था जो खुद बिग बी ने केबीसी के सेट पर बताया है। जब श्रावणी ने एक्टर से आपकी शादी के मेन्यू किसने डिसाइड किया था तो एक्टर बोले हमारी शादी में ऐसा कुछ नहीं हुआ था। उन्होंने बताया कि ब्याह किया घर लाए और घर में जो खाना बना था वो खिला दिया। श्रावणी ने पूछा कि जया मैम ने कुछ नहीं बोला तो बिग बी बोले कि नहीं कुछ नहीं हम ज्यादा ताम झाम में विश्वास नहीं रखते हैं।
यह भी पढ़ें: बेटी की खातिर हॉट सीट पर आईं रश्मि नहीं जीत पाई 6 लाख 40 हजार, प्रश्न का उत्तर जानते हैं आप
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines