KBC 16: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का ज्ञानवर्धक शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ (Kaun Banega Crorepati Season 16) सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी लिव पर आता है। इस शो का 16वां सीजन चल रहा है जिसमें हर दिन ऐसे कंटेस्टेंट आते हैं जो किसी की प्रेरणा बन जाते हैं। बीते दिन के एपिसोड में पहले हॉट सीट पर रश्मि कुमारी आईं जिनका इस शो में आने का मकसद उनकी बेटी था। वो केबीसी के मंच से 3 लाख 20 हजार ही लेकर गईं। उनके बाद इस शो में ओडिशा की श्रावणी आई जिनसे अमिताभ बच्चन ने बहुत बातें की और हनीमून का जिक्र किया जिससे वो शरम से लाल हो गईं।
कल्याण ज्वैलर्स से डिस्काउंट दिलाने के लिए कहा
केबीसी के मंच पर बीते दिन श्रावणी नाम की लड़की आईं। उन्होंने बताया कि 29 नवंबर को उनकी शादी होने वाली है। इस मौके पर उन्होंने अमिताभ बच्चन से एक खास डिमांड भी कर डाली। सुपर संदूक को अच्छे से खेलने के बाद बिग बी ने श्रावणी को सोने का सिक्का दिया।
इसके बाद उन्होंने एक्टर से कहा कि आप कल्याण ज्वैलर से डिस्काउंट दिलवाने की बात कही तो अमिताभ ने पूछा कि वो कैसे दिलाएंगे इस पर ऑडियंस ने कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग करके मिल जाएगा। श्रावणी ने अमिताभ बच्चन को अपनी शादी का पहला कार्ड (Amitabh Bachchan Sravani KBC wedding card moment) भी दिया और उनसे आशीर्वाद भी लिया।
यह भी पढ़ें:Annu Kapoor का ‘चक दे इंडिया’ पर शॉकिंग बयान, ‘कोच नेगी’ को ‘कबीर खान’ बनाना पंडितों का मजाक
मम्मी के कहने पर कर रहीं शादी
श्रावणी से जब अमिताभ बच्चन ने पूछा कि वो ये आपकी अरेंज मैरिज है या लव मैरिज (KBC 16 Sravani wedding and honeymoon conversation)। इस पर श्रावणी ने कहा कि उनकी मम्मी के दबाव देने पर वो अरेंज मैरिज कर रही हैं। श्रावणी ने कहा कि उनकी मम्मी हर 6 महीने में उनके लिए एक रिश्ता लेकर आ जाती हैं। लेकिन मैं ये सोच रही थी कि जब तक मैं अपने पैरों पर खड़ी न हो जाऊं तब तक शादी नहीं करूंगी। लेकिन जब मेरी जॉब लगी को मम्मी ने ड्रामा किया और कहा कि अगर तुम शादी नहीं करोगी तो मैं मर जाऊंगी।
हनीमून पर कहां जाओगे
अमिताभ बच्चन ने श्रावणी से पूछा कि आप शादी के बाद हनीमून के (Amitabh Bachchan talks about honeymoon KBC 16) लिए कहां जा रही हो तो वो इतना सुनते ही शरमा गईं। उन्होंने कहा कि कहा कि अभी तक उन्होंने हनीमून के बारे में सोचा ही नहीं है। इतना कहने के बाद श्रावणी शरम से लाल हो गईं। इसके अलावा अमिताभ ने श्रावणी से कई मजेदार बातें की।
यह भी पढ़ें: बेटी की खातिर हॉट सीट पर आईं रश्मि नहीं जीत पाई 6 लाख 40 हजार, प्रश्न का उत्तर जानते हैं आप
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines