KBC 16: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ (kaun banega crorepati 16) बच्चे से लेकर बड़ों तक का फेवरेट है। वैसे तो बिग बी केबीसी के सेट पर कई बार दरियादिली का उदाहरण दे सकते हैं। अब बीते दिन भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। न सिर्फ सदी के महानायक बल्कि फराह खान (Farah Khan) और बोमन ईरानी (Boman Irani) भी इसमें अमिताभ का साथ दिया। दरअसल बीते दिन हॉट सीट पर बैठीं श्रावणी जो ओडिशा से आई थीं ने अपने ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया।
12 लाख 50 हजार जीतने वाली कंटेस्टेंट की नवंबर में शादी होने वाली है, ऐसे में उन्होंने बिग बी को भगवान का दर्जा देते हुए शादी का सबसे पहला कार्ड उन्हें ही दिया। वहीं एक्टर ने भी उन्हें गिफ्ट के तौर पर एक खास तोहफा दिया और उनके होने वाले पति को भी गिफ्ट दिया। आइए जानते हैं कि विनिंग राशि जीतने के अलावा प्रतियोगी को और क्या-क्या मिला?
अमिताभ को श्रावणी ने दिया सबसे पहला कार्ड
केबीसी 16 के बीते दिन के एपिसोड में बतौर कंटेस्टेंट आई श्रावणी ने अमिताभ बच्चन को अपनी शादी का सबसे पहला कार्ड ये कहकर दिया कि ये कार्ड उसे दिया जाता है जो पूजनीय हो। इतना कहते ही अमिताभ भी इमोशनल से हो गए और उन्होंने इंविटेशन एक्सेप्ट कर लिया। श्रावणी ने उनसे खास तौर पर कहा कि सर प्लीज थोड़ा सा समय निकालकर मेर शादी में जरूर आइएगा। एक्टर ने भी इस बात पर हामी भरी।
यह भी पढ़ें: टीवी की ‘नागिन’ ने एजाज खान से क्यों किया ब्रेकअप? कभी ‘सौतन कभी सहेली’ का इंटरव्यू में शॉकिंग खुलासा
श्रावणी को अमिताभ से क्या मिला गिफ्ट
जब अमिताभ को शादी का कार्ड मिला तो उन्होंने भी उन्हें गिफ्ट के तौर पर एक नेकलेस दिया। इसे देखते ही वो बहुत खुश हो गईं। जानकारी के लिए बता दें कि जब श्रावणी को सुपर संदुक पार करने के बाद सोने का सिक्का मिला तो उन्होंने अमिताभ के सामने इच्छा जताई थी कि वो कल्याण ज्वैलर्स से उन्हें गहनों पर डिस्काउंट दे दे। एक्टर ने न सिर्फ कंटेस्टेंट को हार दिया, बल्कि उनके होने वाले पति को भी रेमंड की ओर से एक आउटफिट का कपड़ा गिफ्ट किया। ये सब देख वहां बैठी ऑडियंस की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा सेट गूंज उठा।
फराह खान और बोमन ने भी दिया ये ऑफर
बीते दिन केबीसी के सेट पर आई फराह खान और बोमन ईरानी भी आए थे। उन्होंने आते ही श्रावणी और उनके पति को बिरयानी खिलाई। इसके बाद सेट पर ही कंटेस्टेंट को उनकी शादी में फ्री में कैटरिंग करने का ऑफर भी दे डाला। पहले तो उन्होंने कहा कि वो कम पैसों में ही श्रावणी की शादी में कैटरिंग का काम कर लेंगी। लेकिन उसके बाद बोमन ईरानी ने सेट पर ऐलान किया कि वो केटरिंग के लिए एक भी पैसा नहीं लेंगे।
यह भी पढ़ें: प्यार में मिला धोखा तो दी जान देने की कोशिश, 21 की उम्र में 2 बेटियों की मां, एक्टिंग के लिए छोड़ी पढ़ाई
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
12 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
14 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
16 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
16 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
17 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
18 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
19 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines