KBC 16: ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ (Kaun Banega Crorepati 16) का लेटेस्ट एपिसोड बहुत ही शानदार रहा। बीते दिन हॉट सीट पर दिलीप कुमार बरसीवाल बैठे थे। उन्होंने अपने ज्ञान का शानदार परिचय दिया और अच्छी राशि भी जीती। कंटेस्टेंट की अभी हाल ही में शादी हुई है। इस पर अमिताभ बच्चन ने उनकी टांग खींचते हुए उनसे हनीमून का मतलब पूछते हैं। अब चलिए जान लेते हैं कि दिलीप ने इस प्रश्न का क्या उत्तर दिया और बिग बी ने क्या कहा…
नए नवेले दूल्हे बैठे हॉट सीट पर
केबीसी 16 में बीते दिन दिलीप कुमार बरसीवाल आए। उनकी अभी हाल ही में शादी हुई है। उन्होंने बताया कि जब उनकी शादी की तैयारियां चल रही थीं तो उस समय ही केबीसी की ओर से उन्हें फोन आया कि उनका सलेक्शन हो गया है। शादी के बाद वो अपनी पत्नी के साथ भी समय नहीं बिता पाए और सीधे पहली फ्लाइट से मुंबई ही आए हैं।
यह भी पढ़ें: मशहूर यूट्यूबर को IPS ने समुद्र में डूबने से बचाया, रणवीर इलाहबदिया ने सुनाई आपबीती
बिग बी ने पूछा हनीमून का मतलब
बिग बी ने दिलीप कुमार से हनीमून का मतलब पूछा तो वो शर्म से लाल हो गए और उनकी पत्नी ने भी शरम से नजरें नीचे कर ली। दिलीप ने कहा कि मुझसे ज्यादा तो आपको ही पता होगा इसका मतलब। अमिताभ बच्चन भी शुरू हो गए हनीमून का मीनिंग बताने के लिए और बोले कि आप अपनी पत्नी बबीता जी से कहिए कि आप ही मेरी शहद हैं और आप ही मेरे चांद हैं। इसी बात पर हर तरफ तालियां बजने लगीं।
यह भी पढ़ें: ChumVeer के बाथरूम सीन पर क्यों उठे सवाल? पिछले सीजन में भी ऐसे हो चुका है बवाल
केबीसी 16 में बीते दिन दिलीप कुमार बरसीवाल आए थे। उन्होंने अपना गेम 3,20,000 रुपये के सवाल से शुरू किया क्योंकि इससे पहले का गेम एक दिन पहले वो खेल चुके थे। गेम की शुरुआत करने से पहले ही अमिताभ बच्चन ने दिलीप से उनकी शादी के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि अभी उनकी शादी को ज्यादा समय नहीं हुआ है। ऐसे में बिग बी ने तुरंत उनसे हनीमून शब्द का मतलब पूछ लिया।
किस सवाल पर अटकी दिलीप की गाड़ी
दिलीप कुमार बरसीवाला ने शानदार गेम खेला और अच्छी धनराशि भी जीती। लेकिन वो 3 लाख 20 हजार के प्रश्न पर अटक गए। सवाल शक्तिपीठों से जुड़ा था जिसका जवाब दिलीप के पास नहीं था। आइए जान लेते हैं क्या था वो प्रश्न:
प्रश्न: नवंबर 2024 में 51 शक्ति पीठों और 12 ज्योतिर्लिंगों के पुजारियों का सम्मेलन कहां हुआ था?
ऑप्शन
A. उज्जैन
B. मदुरै
C. वाराणसी
D. दिल्ली
उत्तर: इस प्रश्न का सही उत्तर है ऑप्शन C. वाराणसी। हालांकि दिलीप को उत्तर पता था, लेकिन कंफर्म नहीं होने पर उन्होंने शो से क्विट कर लिया। अब उन्होंने 1 लाख 60 हजार रुपये जीते।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: लेटेस्ट ट्रेंड में Eisha कितनी सेफ? विवियन-अविनाश को झटका
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
5 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
7 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
8 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
9 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
10 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
10 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
11 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines