Amitabh Bachchan Kaun Banega Crorepati 15: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के क्वीज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ (Kaun Banega Crorepati 15) को इस सीजन का पहला करोड़पति मिल चुका है, जो पंजाब के रहने वाले जसकरण सिंह (Jaskaran Singh) हैं। 5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस के मौके पर 23 साल के जसकरण ने KBC 15 के नए सीजन में एक करोड़ रुपए की राशि अपने नाम की और इतिहास रच दिया। हालांकि, वो 7 करोड़ के सवाल का जवाब देने में नाकाम रहे, लेकिन उन्होंने अपनी पूरी जान और ज्ञान के इस्तेमाल से एक करोड़ तक के सभी सवालों के सही जवाब दिए और शो के पहले करोड़पति बन गए।
पंजाब के एक छोटे शहर से आने वाले जसकरण सिंह ने KBC 15 के कुल 15 सवालों के सही जवाब दिए, जिसके बाद उनको शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने एक करोड़ रुपए का चेक दिया, जिसके बाद जसकरण खुशी से फूले न समाए और बिग बी को गले लगाकर उन्होंने अपनी खुशी का इजहार किया।
7 करोड़ के सवाल पर अटके KBC 15 के पहले करोड़पति
साथ ही जसकरण ने अमिताभ बच्चन से अपने मन की बात करते हुए कहा कि वो उन जगहों पर घूमना चाहते हैं जहां उन्होंने स्कूली की पढ़ाई की थी। हालांकि, 7 करोड़ के सवाल पर UPSC परीक्षा पास कर IAS बनने का सपना देख रहे जसकरण सिंह (Jaskaran Singh) थोड़ा डगमगा गए, जिसका वो सही जवान देने में असफल रहे, लेकिन फिर भी वो इस सीजन के पहले करोड़पति बने।
7 करोड़ का सवाल था – पद्म पुराण के अनुसार, कौन से राजा ने अपने 100 साल चीता के रूप में बिताए, जिन्हें हिरण ने श्राप दिया था? इसके ऑप्शन्स थे – (A). शेमाधुर्ती, (B). धर्मदत्ता, (C). मिताद्याहिया और (D). प्रभंजना?
क्या आप जानते हैं कि इस सवाल का सही जवाब?
15 सवालों के एक दम सही जवाब देकर 1 करोड़ के मालिक बनने वाले जसकरण सिंह (Jaskaran Singh) के लिए ये सवाल काफी असमंजस भरा था, जिसका वो सही जवाब नहीं दे पाए। क्या आप बता सकते हैं इसका सही जवाब? नहीं… तो हम बताते हैं, इसका सही जवाब है ‘(D). प्रभंजना’।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
4 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
6 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
7 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
9 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
10 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
11 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines