Amitabh Bachchan KBC 15: इन दिनों सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का रियलिटि क्वीज शो ‘कौन बनेगा करोड़पित 15’ (Kaun Banega Crorepati 15) सुर्खियों में बना हुआ है। शो में हर दिन लोग आते हैं, हॉट सीट पर बैठते हैं और लाखों-करोड़ो रुपये जीत कर जाते हैं। इसी बीच शो का नाम एक बड़े विवाद में सामने आ रहा है, जो मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) से जुड़ा है। दरअसल, शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें के बाद शो की काफी आलोचना हुई और चैनल को सफाई तक देनी पड़ी।
हाल के एपिसोड में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan KBC 15) के सामने हॉट सीट पर एक कंटेस्टेंट बैठे नजर आ रहे हैं, जिनसे बिग बी एक सवाल करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि अमिताभ कंटेस्टेंट से शिवराज सिंह चौहान से जुड़ा सवाल पूछते नजर आ रहे हैं, जिसको लेकर शो को और अमिताभ बच्चन को आलोचना का समना करना पड़ रहा है।
क्या था KBC 15 का एडिट सवाल?
वीडियो में बिग बी जो सवाल पूछ रहे हैं वो है इनमें से किस मुख्यमंत्री को उनकी झूठी घोषणाओं के कारण घोषणा मशीन कहा जाता है? जिसके ऑप्शन थे – A). मनोहर लाल खट्टर, B). शिवराज सिंह चौहान, C). योगी आदित्यनाथ, D). भूपेंद्र पटेल। वीडियो में देखा जा सकता है कि कंटेस्टेंट B). शिवराज सिंह चौहान ऑप्शन को चुनता है। वीडियो वायरल होने के बाद चैनल और शो के मेकर्स का साफ कहना है कि इस सवाल का एडिट किया गया है।
क्या था सही सवाल?
वीडियो में जिस सवाल का एडिट किया गया है उसकी जगह सही सवाल था ‘इनमें से कौन सी फिल्म खिलाड़ी की नहीं है?’ जिसके ऑप्शन थे – A). साइन, B). पीकू, C). भाग मिल्खा भाग D). शाबाश मीठू। वहीं, फिल्म के मेकर्स का कहना है कि इस सवाल को एडिट कर सोशल मीडिया पर शो के साथ-साथ शिवराज सिंह चौहान की छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई है।
चैनल को देनी पड़ी सफाई
वहीं, चैनल की ओर से इस एडिट वीडियो को लेकर एक पोस्ट भी साझा किया गया है, जिसमें चैनल ने अपनी सफाई देते हुए लिखा कि ‘हमारी संझान में ‘कौन बनेगा करोड़पती’ का एक वीडियो आया है, जिसमें शो के होस्ट अमिताभ बच्चन की आवाज को बदलकर गलत सवाल पूछा गया है। हमारे लिए शो की इंटिग्रिटी और व्यूअर्स का भरोसा सबसे ज्यादा जरूरी है। इस मैटर को हम साइबर सेल के पास लेकर जाएंगे। हम ऐसी गलत जानकारी का खंडन करते हैं और ऑडियंस से गुजारिश करते हैं कि वे ऐसे किसी भी कंटेंट जो वेरिफाइड नहीं है। उसे देखने से बचें’।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
4 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
6 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
7 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
9 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
10 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
11 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines