Amitabh Bachchan KBC 15: अमिताभ बच्चन के रियलिटी क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ (Kaun Banega Crorepati 15) इन दिनों दर्शकों के बीच छाया हुआ है, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है। शो में अब तक कई कंटेस्टेंट आए जो लाखों-करोड़ों रुपये जीत गए। उन्हीं में से एक उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के छोटे से शहर अनवाक के एक स्टोर मैनेजर जसनील कुमार (Jasnil Kumar) भी हैं, जो शो से 1 करोड़ की राशि जीत कर गए, लेकिन जसनील चाहते तो वो 7 करोड़ की राशि जीत सकते थे, लेकिन उन्होंने उस सवाल का सही जवाब देने से पहले ही शो क्विट कर दिया।
हालांकि, हमेशा की तरह शो के दौरान जसनील कुमार ने भी शो (KBC 15) के होस्ट और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से खुब सारी बातें की। उन्होंने बताया कि अगर वो शो में अच्छी खासी राशि जीत जाते हैं तो वो अपने माता-पिता के लिए एक अच्छा सा मकान बनाना चाहते हैं, क्योंकि वो अभी वो कच्चे मकान में रहते हैं, जो आधा मिट्टी का बना है और आधा ईंट का।
यह भी पढ़ें: ‘Singham जैसी फिल्में खतरनाक…’, Ajay Devgn की फिल्म को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट के जज ने कही दी ऐसी बात
इस सवाल का जवाब देकर Jasnil Kumar बने 1 करोड़ के मालिक
सवाल था – किसके द्वारा किए गए यज्ञ के बाद बचे सोने का इस्तेमाल पांडवों ने अपने खजाने को फिर से भरने और अश्वमेध यज्ञ आयोजित करने के लिए किया था? A). विकर्ण, B). मरुत्त, C). कुबेर और D). लिखित
जसनील कुमार (Jasnil Kumar) ने इस सवाल का सही जवाब B). मरुत्ता को चुना और 1 करोड़ के मालिक बन गए, जिसके बाद वो फूट-फूटकर खुशी से रोने लगे और अमिताभ बच्चन के गले से लग गए।
7 करोड़ के इस सवाल पर Jasnil Kumar ने छोड़ा शो
वहीं, अगर उस 7 करोड़ के सवाल की बात की जाए, जिसपर जसनील कुमार ने शो क्विट कर दिया था तो वो है – भारतीय मूल की लीना गाडे निम्नलिखित में से कौन सी रेस जीतने वाली पहली महिला रेस इंजीनियर हैं? A). इंडिआनापोलिस 500, B). 24 हार्स ऑफ ल मॉ, C). 12 हार्स ऑफ सेब्रिंग और D). मोनाको ग्रैंड प्री
इस सवाल पर शो छोड़ने के बाद जसनील ने विकल्प B). 24 हार्स ऑफ ल मॉ चुना था, जो सही जवाब था।
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
50 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines