हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कैम्ब्रिज का सपना और सरकारी स्कूल की जंग, KK Menon की नई सीरीज Adarsh Baal Vidyalaya का ट्रेलर हुआ रिलीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर एक नई सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे लोग काफी प्यार और सपोर्ट देते हुए नजर आ रहे हैं. इस सीरीज में के के मेनन ने अहम किरदार निभाया है. चलिए जानते हैं इस सीरीज के बारे में.

विज्ञापन
कब रिलीज होगी Adarsh Baal Vidyalaya?

Prime Video पर के के मेनन की नई सीरीज का आज यानी 13 जुलाई को ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. सीरीज के ट्रेलर को दर्शकों का भरपूर प्यार देखने को मिल रहा है. लोग सीरीज के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए भी नजर आ रहे हैं. इस सीरीज का डायरेक्शन हिमांक गौर ने किया है. सीरीज का ट्रेलर देखने के बाद साफ पता चल रहा है कि यह सीरीज कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर होने वाली है.

यह भी पढ़ें: OTT पर गर्दा उड़ा रही है ये साउथ एडवेंचर फिल्म, हर सीन में मिलेगा बड़ा सरप्राइज

कब रिलीज होगी ‘आदर्श बाल विद्यालय’?

हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, उसका टाइटल Adarsh Baal Vidyalaya है. इस सीरीज में एक्टर के के मेनन ने ज्ञानेश्वर त्रिपाठी का किरदार निभाया है. जो एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर हैं, जो बेहद शांत-मिजाज के हैं. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी (के के मेनन) की जिंदगी उस वक्त बदल जाती है, जब उन्हें पता चलता है. दिल्ली के जिन 10 स्कूलों के रिजल्ट सबसे अधिक होंगे, उसके हेडमास्टर को कैम्ब्रिज में सरकारी ट्रेनिंग प्रोग्राम में जाने का मौका मिलेगा. इस प्रोग्राम में जाने के लिए ज्ञानेश्वर त्रिपाठी काफी संघर्ष करते हैं और बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए काफी मेहनत करते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Netflix पर रिलीज होते ही बवाल काट रही है 189 मिनट की ये स्पोर्ट ड्रामा फिल्म, हर सीन में मिलेगा रोमांच

कैसी है ‘आदर्श बाल विद्यालय’ की कहानी?

यह खबर सुनने के बाद ज्ञानेश्वर त्रिपाठी (के के मेनन) जिम्मा उठाते हैं कि उनका स्कूल सबसे बेहतर रिजल्ट देगा. हालांकि, इसे लेकर उन्हें कई मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है. यह सीरीज आपको अंत तक बांधकर रखती है. इस वेब सीरीज में आपको छू लेने वाला ड्रामा देखने को मिलने वाला है. सीरीज की कहानी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी और ‘आदर्श बाल विद्यालय’ स्कूल के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है.  इस सीरीज में के के मेनन के साथ अर्चना पूरन सिंह, उर्मिला देवी,  अभिमन्यु सिंह, नवीन कस्तूरिया, प्रसन्ना बिष्ट, देवेन भोजानी, और अजितेश गुप्ता अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. आपको बता दें कि ‘आदर्श बाल विद्यालय’ सीरीज 24 जुलाई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है. यह सीरीज भारत  के साथ 240 से ज्यादा देशों में रिलीज की जाएगी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola